टूटा रिश्ता: विवियन डिसेना ने पत्नी वाहबिज दोराबजी से लिया तलाक, आपसी सहमति से खत्म किया 7 साल लंबा रिश्ता
विवियन और वाहबिज ने अपनी शादी के 3 साल बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया था और तब से दोनों अलग ही रह रहे थे। हालांकि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब यह कपल कानूनी तौर पर आखिरकार अलग हो चुका है।
विस्तार
टेलीविजन के मशहूर और हैंडसम अभिनेता विवियन डिसेना और उनकी पत्नी वाहबिज दोराबजी का तलाक हो गया है। कपल ने अपने 7 साल के रिश्ते को एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर खत्म करने का ऐलान कर दिया। विवियन और वाहबिज ने अपनी शादी के 3 साल बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया था और तब से दोनों अलग ही रह रहे थे। हालांकि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब यह कपल कानूनी तौर पर आखिरकार अलग हो चुका है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विवियन और वाहबिज ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने तलाक की जानकारी दी। अपने इस बयान में दोनों ने ही किसी को भी तलाक के लिए दोषी नहीं बताया और ना ही इसकी कोई वजह बताई। अपने बयान में उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं और अब हमारा तलाक हो गया है। हमने बहुत मेहनत की इतने सालों में कि हमारे बीच क्या संभावनाएं थीं और आखिरकार हम इस नतीजे पर पहुंचे कि हमें अपने रास्ते अलग कर लेनी चाहिए।
अपने इस बयान में कपल ने यह भी साफ किया कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला है और इसमें किसी को किसी का साइड लेने की जरूरत नहीं है। ना ही किसी एक पर आरोप लगाने या हमारे अलग होने की वजह ढूंढने की जरूरत है।
उन्होंने आगे कहा कि हम अपने सभी फैंस से अपील करते हैं कि वह इन बातों को समझे। हमने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और हमारे लिए हमारी पर्सनल लाइफ पर चर्चा करना मुश्किल होता है। मैं उम्मीद करता हूं कि हम फैंस के प्यार और सपोर्ट के जरिए अपने काम को इसी तरह जारी रखेंगे।