{"_id":"1e7e6f1bae14ad2bcc7b113688d83cdc","slug":"brett-lee-can-take-part-in-big-boss-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' का एक और प्रतियोगी घोषित!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस' का एक और प्रतियोगी घोषित!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 7' जैसे-जैसे करीब आ रहा है प्रतियोगियों के नामों की अटकलें तेज होती जा रही हैं। अब जिस प्रतियोगी का नाम सामने आया है वह दर्शकों के लिए यकीनन चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के जाने-माने तेज गेंदबाज ब्रेट ली शो में हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि ब्रेट ली को शो के लिए अप्रोच किया गया है जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
ली वैसे भारतीय मनोरंजन जगत में पहले भी काफी दिलचस्पी ले चुके हैं। प्रीटी जिंटा से दोस्ती और फिर विज्ञापनों में हिंदी बोलना, आशा भोंसले के साथ गाना गाना ये दर्शा तो रहा था कि ली यहां के मनोरंजन जगत पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
अब वह सीधे 'बिग बॉस' के घर में आ जाएंगे इसकी संभावना कम ही थी। लेकिन सूत्र पुख्ता तौर पर बता रहे हैं कि ली शो में भाग लेंगे। इस खबर की सच्चाई तो शो शुरू होने बाद ही पता चलेगी।