{"_id":"b1685df4-74d6-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"break-the-mush-this-valentine-s-go-skydiving-with-your-partner-instead","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन पर पार्टनर के साथ ‘स्काइडाइविंग’ का ले मजा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
वैलेंटाइन पर पार्टनर के साथ ‘स्काइडाइविंग’ का ले मजा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Feb 2013 07:30 AM IST
विज्ञापन
वैलेंटाइन वीक चल रहा है और आप अपने पार्टनर को सरप्राइज करने का मन बना रहे हैं तो इस बार आप अपने पार्टनर के साथ वैंलटाइन पर ‘स्काइडाइविंग’ कर सकते हैं।
विज्ञापन
जी हां, ‘वैलेंटाइन डे’ के अवसर पर रोमांच और साहस से भरे कारनामों का आप आनंद उठा सकते हैं और आपको ये मौका दे रहा है बिंदास टीवी का ‘बिंदास कम फॉल इन लव’ कॉन्टेस्ट।
विज्ञापन
10 भाग्यशाली जोड़ियों को अंबी वैली के एयरपोर्ट टार्मेक पर अपने पार्टनर्स के साथ 15000 फीट की ऊंचाई से स्काइडाइविंग करने का अवसर मिलेगा। लेकिन इसके लिए आपको थोड़े से प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
दरअसल, बिंदास टीवी ‘बिंदास कम फॉल इन लव’ एक कॉन्टेस्ट का आयोजन करवाने जा रहा है जिसमें आपको हिस्सा लेने के लिए अपनी प्रेम कहानियां भेजनी होगी। 150 सर्वश्रेष्ठ प्रेम कहानियों को प्यार के इस विशेष और विशिष्ट जश्न के लिये चुना जाएगा, जिसमें से 10 भाग्यशाली विजेता जोड़ियों को स्काइडाइविंग का आनंद उठाने का मौका दिया जाएगा।
यदि आप भी इस कॉन्टेस्ट में भाग लेना चाहते हैं तो अपनी प्रेम कहानी लिखना शुरू कर दीजिए। अपनी प्रेम कहानी को आप bindass.com/comefallinlove पर मेल कीजिए और पाइए ‘स्काइडाइविंग’ करने का मौका।