फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss Season 6 31st October

बिग बॉस पर भड़की संपत और सपना

Thu, 01 Nov 2012 02:43 PM IST
- अनुराधा गोयल
- अनुराधा गोयल Updated Thu, 01 Nov 2012 02:43 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Season 6 31st October

राजनीति के टास्क के दौरान सना को एक गुप्त कार्य सौंपा गया था लेकिन सना उसमें असफल रही तो बिग बॉस ने उन्हें एक मौका और दिया और इस बार उर्वशी के बजाय निकेतन की पार्टी में जाने की सलाह दी। सना ने इस बारे में  निकेतन से बात की और निकेतन को समझाया कि वो सिद्दू पाजी को हटाकर उसे अपनी पार्टी का सहायक बना दें, इससे वो एक नॉमिनेट सदस्य को घर से बेघर होने से बचा सकती है।

विज्ञापन


निकेतन ने सिद्दू से बात की दोनों को सना की बातों में डाउट हुआ, ऐसे में निकेतन ने हल निकाला कि वो सना को अपनी टीम में बुला लेगा लेकिन सहायक के पद पर नहीं रखेगा। वहीं सपना ने सना की बात का पुरजोर विरोध किया।
विज्ञापन


वोटिंग के साथ टास्क भी खत्म
सभी ने अपनी वोटिंग की। जहां सिद्दू और सपना कैमरा पार्टी के साथ अंत तक बने रहे वहीं वोटिंग के समय इन दोनों ने आंख पार्टी को वोट किया। बिग बॉस ने डेलनाज को कहा कि वो सबके सामने घोषणा करे कि वो अपना वोट किसे देती है, डेलू ने भी आंख पार्टी को ही वोट किया। आखिरकार वोट के परिणाम आ गए। निकेतन की पार्टी को जहां 6 वोट मिलें वहीं उर्वशी की पार्टी को भी 6 ही वोट मिले। ऐसे में बिग बॉस ने बताया कि डेलनाज के पास वोट देने के साथ ही एक विशेष अधिकार भी था। ये अधिकार दोनों पार्टियों को समान वोट देने की परिस्थिति में लागू होना था। डेलू ने आंख पार्टी को वोट देकर उसे विजयी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत ने बिग बॉस को दिया चैलेंज
संपत अपनी हार से और डेलनाज के वोट करने के बेहद अपसेट हो गई और कहने लगी कि हमारी पार्टी के साथ अन्याय हुआ है। संपत ने बिग बॉस को चेतावनी दी। इससे डेलनाज भी अपसेट हो गई और रोने लगी। इधर सब डेलनाज को समझाने लगे। वही संपत रोने लगी। उनका कहना था कि गेम है तो सच्चाई से खेलना चाहिए बिग बॉस ने चीटिंग की है। संपत ने जिद पकड़ ली कि वो अब इस घर में नहीं रहेगी।

संपत के बेहोश होने से सपना भड़की
सपना लगातार संपत को समझा रही थी लेकिन संपत का रोना रूक ही नहीं रहा था। तभी अचानक संपत गिर गई और जोर-जोर से रोने लगी। जिससे वृजेश और सपना के बीच तनातनी हो गई। सपना का कहना था कि वृजेश ने संपत को बोला था कि कैप्टन उनकी पार्टी की तरफ है और वो जीत जाएंगे क्योंकि कैप्टन के पास दो वोट देने की पॉवर है। वृजेश का कहना था कि वो सिर्फ राजनीति कर रहा था। बात बहुत ज्यादा बढ़ गई और सभी काफी तनाव में आ गए। बिग बॉस का माहौल ऐसा लग रहा था जैसे वो अपने पुराने रूप में आ गया है। ऐसे में आश्का और सना संपत के बारे में काफी उल्टा-सीधा बोलने लगे कि नॉमिनेट का दिन पास आ रहा है, इसीलिए ये सारी नौटंकी चल रही है।

असीम और राजीव के बीच तनातनी
घर का माहौल पहले ही काफी बिगड़ चुका था। ऐसे में राजीव दोनों टीमों को शांत कर समझा रहे थे कि असली समस्या क्या है, लेकिन असीम उन्हें शॉर्ट कट में बात करने के लिए बार-बार कह रहे थे इसी से राजीव काफी भड़क गए, जिससे असीम और राजीव के बीच भी चिल्लम-चिल्ला शुरू हो गई।

सपना ने माइक उतार कर फेंका
संपत बार-बार रो-रोकर सपना से कह रही थी कि उन्हें बिग बॉस के घर में नहीं रूकना। सपना ने संपत से वादा किया कि इस बार दो लोग बेघर होंगे मैं आपको अपने साथ बाहर ले चलूंगी। सपना ने अपना वादा निभाते हुए माइक फेंक दिया कि बिग बॉस मुझे नहीं बुलाते तब तक मैं माइक नहीं पहनूंगी और कहा कि पागल लोगों के साथ पागल तरीका ही अपनाउंगी।

संपत ने बिग बॉस से मांगी माफी
संपत ने कहा कि आपका फैसला गलत था। आपको कैप्टन डेलू को वोट नहीं दिलवाना चाहिए था। इससे हम हार गए। डेलू ने अपने दो वोट आंख पार्टी को देकर जीता दिया। बिग बॉस ने संपत को समझाया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। संपना ने अपनी उग्र और आक्रामकता के लिए माफी मांगी। लेकिन बाहर आकर संपत ने घरवालों को कुछ और ही बताया और अपनी हेकड़ी बघारने लगी।

सपना भड़की बिग बॉस पर
सपना ने कंफेशन रूम में माइक पहनकर कहा मुझे जब यहां लाया गया था तो काफी कुछ कहा था, लेकिन मैं बहुत ज्यादा अपसेट हूं। आपने जो कुछ किया अच्छा नहीं किया। उन्होंने ये भी कहा कि संपत जी के साथ ये खेल बहुत बुरा हुआ। कैप्टन ने जब कभी किसी खेल में प्ले नहीं किया तो इस बार क्यों। सपना ने बिग बॉस को ये भी कहा कि यहां के नाटक और झगडों का आप पर कोई असर ही नहीं होता। लेकिन मैं अब यहां नहीं रहना चाहती। सपना ने कंफेशन रूम से बाहर आकर फिर से अपना माइक उतार दिया। संपत ने सपना को कहा कि मैं अब नहीं जाना चाहती। सपना तुम मेरे लिए मत लडो, संपत अपनी बात से पलट गई। सपना ने कहा कि मुझे जब तक बाहर नहीं निकाला जाएगा मैं माइक नहीं पहनूंगी।

लक्जरी बजट हुआ एनाउंस
इन सब झगडों के बाद लक्जरी बजट आया। उर्वशी की टीम को 1200 रूपए का लक्जरी बजट और 200 रूपए उर्वशी को मिले। लेकिन सपना और संपत ने इस बजट में हिस्सा लेने से मना कर दिया।


बिग बॉस के घर में राजनीति का लक्जरी बजट कार्य आज भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन राजनीति का खेल बड़े ही रोचक ढंग से अब भी जारी है। आज जरूर कोई ना कोई नया तमाशा होगा, देखते रहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed