Bigg Boss OTT 3: कंबल में करीब आए कृतिका-अरमान, वायरल वीडियो देख नेटिजन्स ने लगा दी क्लास
'बिग बॉस ओटीटी 3' से कृतिका मलिक और अरमान मलिक का एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। क्लिप में दोनों की हरकतें देखकर नेटिजन्स का दिमाग चकरा गया है।
विस्तार
'बिग बॉस ओटीटी 3' एक ऐसा सीजन है जिसमें अब तक प्रतियोगियों के अंतरंग होने के कारण कोई विवाद नहीं हुआ। हालांकि, अब शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। कैमरे ने अरमान मलिक को घर में इंटीमेट होते हुए कैद किया। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ बिस्तर पर रहते हुए एक आरामदायक पल साझा किया। गले लगने से लेकर हाथ पकड़ने तक दोनों ने कुछ खूबसूरत लम्हें बिताए। हालांकि, इस पल को देखकर नेटिजन्स कुछ खास खुश नजर नहीं आए हैं।
कंबल में करीब आए अरमान-कृतिका
हालिया एपिसोड में, लाइट बंद होने के बाद अरमान मलिक और कृतिका मलिक कंबल के अंदर कुछ हरकतें करते पकड़े गए। उनके हाथों की हरकत और मुस्कुराहट पर नेटिजन्स का ध्यान गया और उन्होंने वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया। अरमान की हरकत पर कृतिका का रिएक्शन शरमा कर उनकी तरफ देखने का था। जोड़े ने मुस्कुराहट साझा की, गले मिले और सो गए।
नेटिजन्स ने लगाई लताड़
वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने टिप्पणी कर लिखा, 'इनका अलग ही चल रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'मैंने कुछ नहीं देखा।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'पायल को अब यही देखना बाकी रह गया है।' इसी तरह बाकी यूजर्स भी अरमान और कृतिका को उनकी हरकत के लिए लताड़ लगाते नजर आए हैं।
Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी के तीन दिवसीय समारोह के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड, नया दिन नया परिधान
Maine to kuch nahi dekha 🫣🫣🫣🤭🤭#LuvKataria #ElvishYadav #BiggBossOTT3 #KritikaMalik #VishalPandey #SanaMakbul #ShivaniKumari #NaezyTheBaa #SanaSultan #ArmaanMalik pic.twitter.com/2sspyXjKXm
— Priya Vatsh (@Priyankavatsh) July 13, 2024
विशाल के बयान से मचा बवाल
जानकारी हो कि विशाल पांडे ने लवकेश को 'भाभी पसंद है' कहकर कृतिका मलिक की तारीफ की थी। इसके बाद बीते 'वीकेंड का वार' में गेस्ट बनकर आईं पायल ने विशाल के बयान का खुलासा कर दिया। इस पर अरमान अपना आपा खो बैठे और विशाल को थप्पड़ मार दिया। दोनों एक-दूसरे से हाथापाई पर उतर आए। इसके उलट सना मकबूल 'बिग बॉस ओटीटी 3' हाउस की पहली कैप्टन बन गई हैं।
Anant Radhika Wedding Live: अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सितारों का भी लगा हुजूम
अरमान मलिक का परिवार
अरमान मलिक की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में पायल मलिक से शादी की जिससे उनका एक बेटा चिरायु मलिक (चीकू) है। इसके बाद साल 2018 में अरमान ने पायल की ही बेस्टफ्रेंड कृतिका मलिक से शादी रचाई। अरमान ने साल 2022 में यह घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था कि उनकी दोनों पत्नियां गर्भवती थीं। अब अरमान कुल चार बच्चों के पिता हैं।