2013 से कन्नड़ में भी आएगा 'बिग बॉस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के प्रशसकों के लिए अच्छी खबर है। जी हां, बिग बॉस अब हिंदी भाषा के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में टेलीकास्ट होने की तैयारी हो रही है।
2013 में ही क्षेत्रीय भाषाओं में सबसे पहले कन्नड़ भाषा को ये मौका मिला है यानी इस साल से अब कन्नड़ भाषा में भी बिग बॉस प्रसारित किया जाएगा। अब सब कुछ ठीक ठाक रहा और कोई अड़चन नहीं आई तो इसी साल मार्च में ईटीवी कन्नड़ में आप बिग बॉस को देख सकते हैं।
हालांकि अभी तक शो के होस्ट के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि सोनी चैनल पर प्रसारित 'कौन बनेगा करोड़पति' भी क्षेत्रीय भाषाओं में आ चुका है।
अब देखना होगा कि क्षेत्रीय भाषाओं में 'बिग बॉस' को हिंदी शो की तरह प्रसिद्धि मिल पाती है या नहीं।