Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg boss ex contestant sana sultan oops moment video viral on social media actress react

Bigg Boss: बिग बॉस की ये प्रतियोगी हुईं उप्स मोमेंट की शिकार, रैंप पर बिगड़ा बैलेंस और फिर...

Sun, 01 Dec 2024 03:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 01 Dec 2024 03:14 PM IST
सार

बिग बॉस की ये अभिनेत्री उप्स मोमेंट की शिकार हो गई है। वहीं, वायरल वीडियो लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। 
 

विज्ञापन
Bigg boss ex contestant sana sultan oops moment video viral on social media actress react
सना सुल्तान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सना सुल्तान को आखिरी बार 'बिग बॉस ओटीटी 3' में बतौर प्रतियोगी देखा गया था। सना ने कुछ वक्त पहले ही शादी रचाई है। वहीं, बीते दिन अभिनेत्री नागपुर के एक कार्यक्रम में रैंप वॉक का हिस्सा बनीं। हालांकि, इस दौरान वह उप्स मोमेंट की शिकार हो गईं। वॉक करते हुए सना का बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर गईं। घटना का एक वीडियो सामने आते ही ऑनलाइन वायरल हो गया है। 

विज्ञापन

उप्स मोमेंट की शिकार हुईं सना 

हालांकि, उप्स मोमेंट सना के जज्बे को नहीं तोड़ सका। अभिनेत्री ने इसे संबोधित करने के लिए शनिवार को अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया और इसे अपना अब तक का सबसे अच्छा रैंप वॉक भी बताया। वायरल वीडियो में सना को भारी रंग-बिरंगे लहंगे में रैंप पर थिरकते हुए देखा जा सकता है और तभी वह लड़खड़ा गईं और अपना संतुलन खो बैठीं और रैंप के ठीक बीच में गिर गईं। हालांकि, वह तुरंत संभल गईं, खड़ी हुईं और अपना रैंप वॉक पूरा किया। वहीं भीड़ ने उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by SANA SULTAN超级巨星 🔱👑 (@sanakhan00)

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री ने खुद साझा किया वीडियो 

सना ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'आह! यह रैंप वॉक अब तक का सबसे अच्छा रहा है। ओह नो पल से लेकर ओह हां, चलो चलते हैं वाली मानसिकता में आए तेजी से बदलाव तक, सब नजरिए का खेल है। इसका मुझे एहसास हुआ। चाहे लाइफ हो या फिर रैम्प, गिरने का मतलब असफल होना नहीं है। गिरने के बाद आप कैसे उठते हो, वो आपकी ताकत को बयां करता है।'

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

उन्होंने हौसला बढ़ाने और उठकर चलने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भीड़ को भी धन्यवाद दिया। सना सुल्तान का यह वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'वायरल होने की घटिया तकनीक।' दूसरे ने लिखा, 'जो बाद में कमबैक किया वह कमाल का था।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'आला हो गया।'

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर करण वीर मेहरा पर सलमान खान को आया गुस्सा, बोले- 'रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed