फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg boss 9 double trouble

'बिग बॉस का डबल ट्रबल इस बार बिल्कुल नहीं चलने वाला'

Sun, 25 Oct 2015 09:20 AM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 9 double trouble

टेलीविजन रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का नौंवा सीजन शुरू हो चुका है और साथ ही एक नई बहस भी शुरू हो गई है। यह बहस इस बार शो में शामिल हुए प्रतिभागियों को लेकर हैं।

विज्ञापन


इस बार के प्रतिभागियों  में से अधिकतर को आम दर्शक नहीं जानते, साथ ही हर बार से अलग इस बार अधिकतर प्रतियोगी अभिनय के के क्षेत्र से ही हैं। 'बिग बॉस 9' के प्रतिभागियों के चयन और फॉरमेट को लेकर पिछले सीजन के विजेताओं से बीबीसी ने की खास बातचीत।
विज्ञापन


अभी तक शो में एक 'एलिमीनेशन' हो चुका है जिसमे टीवी अभिनेता अंकित गेरा घर से बाहर जा चुके हैं। शो की टीआरपी को बढाने के लिए निर्माता नए हथकंडे अपना रहे हैं। बडे ही नाटकीय तरीके से शो की ईनाम राशि भी घटा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रतिभागियों के चयन को लेकर हैरान हूं'

Bigg boss 9 double trouble

'बिग बॉस 8' के विजेता गौतम गुलाटी इस शो को न पहले देखते थे और न ही अब देखते हैं। लेकिन प्रतिभागियों के चयन को लेकर वो भी हैरान हैं। वे कहते हैं, 'जब मेरा चयन हुआ था, तो उस सीजन में मैं ही सबसे कम मशहूर चेहरा था। यहां तक कि मेरे दोस्तों ने भी कहा कि मेरा चयन होना भी बहुत बडी बात है।'

प्रतियोगी के चयन को लेकर वे कहते हैं, 'इस बार तो ज्यादातर लोगों को कोई नहीं जानता। हो सकता है चैनल की कुछ अलग करने की योजना हो।' वहीं वरिष्ठ टीवी पतरकार शराबंती चकरवरती भी 'डबल ट्रबल' को 'बिग बॉस' के अन्य सीजन के मुकाबले ठंडा बताती हैं। वो कहती हैं, 'देखा जाए तो साल दर साल इसमें शामिल होने वाले लोगों के चयन का स्तर गिरता जा रहा है'।

इस वर्ष के संसकरण के बारे में वे कहती हैं, ''ऐसे में अगर जल्दी किसी अच्छे प्रतियोगी की 'वाइल्ड कार्ड' एंट्री नहीं होती है, तो यह सीजन नीरस सा होने वाला है।'

'सभी अभिनेता हैं, अजीब बात है'

Bigg boss 9 double trouble

'बिग बॉस 6' की विजेता रही उर्वशी ढोलकियां इस शो की फॉलोवर हैं। वे कहती हैं, 'मैं इसे कभी म‍सि नहीं करती'। जब उनसे प्रतिभागियों के बारे में पूछा, तो वे बोलीं, 'इस बार के सभी प्रतियोगी लगभग एक ही तरह के हैं, वे सभी अभिनेता है और अजीब बात है कि उन्हें कोई नहीं जानता।'

वही गौतम गुलाटी तो इस शो के प्रतिभागियों को देखकर शो के फेल होने की बात भी कहते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे दोस्त इस शो को देखते हैं, जिससे मैं अपडेट हो ही जाता हूं। मेरी जानकारी के मुताबिक तो 'डबल ट्रबल' फेल होने वाला है'।

इसके फेल होने की वजह बताते हुए कहते हैं कि इस बार जोडियां ज्यादा हैं इसलिए 'तमाशा' भी ज्यादा होगा। वहीं उर्वशी कहती हैं कि बाकी सीजन की तरह यह मजेदार नहीं है लेकिन उनहें आने वाले समय में शो के बेहतर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed