{"_id":"b150e270-483d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bigg-boss-6-this-week-task-is-chor-police-aur-aam-aadmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 6: इस सप्ताह का टास्क है 'चोर पुलिस और आम आदमी'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 6: इस सप्ताह का टास्क है 'चोर पुलिस और आम आदमी'
अनुराधा गोयल
Updated Mon, 17 Dec 2012 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 6' के 71 वें दिन के सप्ताह का पहला टास्क है 'चोर पुलिस और आम आदमी'। इस टास्क में सपना, निकेतन और इमाम 'चोर' की भूमिका निभा रहे हैं। राजीव, सना और उर्वशी 'पुलिस' का रोल निभा रहे हैं और बाकी घरवाले 'आम जनता' का।
विज्ञापन
टास्क शुरू होते ही सपना और इमाम कुछ रूपए चुराकर जैसे ही भागते हैं आम जनता उन्हें चोरी करते देख लेती है और पुलिस बनी उर्वशी से चोर बनी सपना को पकड़ने का दबाव बनाती है।
विज्ञापन
पुलिस उर्वशी सपना चोर को पकड़कर गार्डन एरिया में बनी जेल में डाल देती है। इधर इमाम अपने पैसों को वॉशरूम में छिपा देते हैं। चोर निकेतन और सपना अपने चोर साथी इमाम के खिलाफ साजिश रचते हैं। दोनों जनता की मदद लेते हुए जनता के साथ मिलकर पुलिस बने राजीव के हाथों इमाम को जेल में डलवा देते हैं।
विज्ञापन
इमाम के वॉशरूम में छिपाए हुए रूपए पुलिस बनी सना के हाथ लग जाते हैं जिस बारे में वो विशाल को भी बता देती है। इमाम सभी को चकमा देकर जेल से भागने में कामयाब हो जाता है लेकिन सना और राजीव उसे फिर से पकड़कर जेल में डाल देते हैं।
बिग बॉस के 71 वें दिन टास्क शुरू होते ही सभी घरवालें इस टास्क में इतने मशगूल हो गए कि बिग बॉस का घर सच में ही चोर-सिपाही का अखाड़ा बन गया।