फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Violence in salman khan show eviction speculation avinash mishra rajat dalal digvijay rathee

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा और रजत दलाल ने किया दिग्विजय राठी पर चार्ज, होगा मिडवीक एविक्शन?

Thu, 05 Dec 2024 10:19 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 05 Dec 2024 10:19 AM IST
सार

सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले विवादित शो 'बिग बॉस 18' में हिंसा देखने को मिली है। रजत दलाल, दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा की फाइट के बाद मिडवीक एविक्शन की अटकलें तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Violence in salman khan show eviction speculation avinash mishra rajat dalal digvijay rathee
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' हर गुजरते दिन के साथ और अधिक दिलचस्प होता जा रहा है। मंगलवार के एपिसोड में, दिग्विजय राठी उस समय निराश हो गए जब उनके तीन दोस्तों, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर और चुम दरंग को छोड़कर पूरे घर ने रजत दलाल का पक्ष लिया और उन्हें नया टाइम गॉड बना दिया। 

विज्ञापन

'बिग बॉस 18' में मचा बवाल 

वहीं, आगामी एपिसोड के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि दिग्विजय के गुस्से और हताशा के कारण इस सीजन की सबसे बड़ी लड़ाई होगी। रजत दलाल, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा दिग्विजय पर हमला करते नजर आएंगे। प्रोमो में चारों एक-दूसरे पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं और बाकी घरवाले उन्हें बचाते नजर आ रहे हैं ताकि वे एक-दूसरे से न टकराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथापाई तक पहुंची बात 

प्रोमो वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वहीं, लोग इस पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि वे अविनाश, विवियन और ईशा सिंह के प्रति निर्माताओं के पक्षपात से थक गए हैं। एक नेटिजन ने लिखा, 'बाहर फेंको का चुगली गैंग को।' जबकि दूसरे ने लिखा, 'फिर से उन्हें कुछ नहीं होगा, यह शो काफी पक्षपाती है।' एक अन्य टिप्पणी में लिखा है, 'मजबूत बने रहें दिग्विजय और करणवीर, घर के दो सबसे सच्चे व्यक्ति।'

विज्ञापन

होगा मिडवीक एविक्शन!

प्रोमो को देखकर साफ हो रहा है कि सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले शो 'बिग बॉस 18' में हिंसा हुई है, जो शो के नियम के खिलाफ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि अविनाश मिश्रा या रजत दलाल में से किसी एक को बाहर निकाला जा सकता है। इस तरह शो से मिडवीक एविक्शन की अटकलें तेज हो गई हैं। 

नॉमिनेटेड हैं ये सदस्य 

इस बीच, अनुराग कश्यप, अंजना ओम कश्यप और सौरभ द्विवेदी इस हफ्ते 'बिग बॉस 18' के घर के अंदर प्रतियोगियों के साथ बातचीत करते नजर आएंगे। इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए कुछ बड़े नाम भी नॉमिनेटेड हैं। दिग्विजय राठी, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, चुम दरंग, सारा अरफीन खान और कशिश कपूर पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। हालांकि, किसका सफर खत्म होगा ये तो वीकएंड का वार में ही पता चलेगा। 

Preity Zinta: प्रीति जिंटा को इस अभिनेता ने सुनाई 'कल हो न हो' की स्क्रिप्ट, फिल्म निर्देशक ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed