Bigg Boss: बिग बॉस के घर में टूटे समीकरण, करणवीर मेहरा की बात से छलके शिल्पा शिरोडकर के आंसू
बिग बॉस 18 में घरवालों के बीच समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। शो के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के बीच तीखी बहस देखने को मिली है।
विस्तार
करणवीर मेहरा शिल्पा शिरोडकर से कहते हैं कि आपको शर्म आ रही है। पूरी दुनिया मुझसे आकर कह गई, ये ऐसा कर रही हैं, ये वैसा कर रही हैं। मैंने कहा कि मैं अपनी दोस्ती को मौका दे रहा हूं। अपने दोस्त पर ध्यान दे रहा हूं।
मैं 50 दिन करण को दे रही हूं, उस बात के लिए तीन दिन से विवियन को सॉरी बोल रही हूं। मैं क्लियर हो गया हूं किसी को अपने आप को फॉर ग्रांटेड नहीं लेने दूंगा लेकिन ये डामा डोल वाली फ्रैंडशिप नहीं चाहिए। करण की बात सुनकर शिल्पा काफी रोने लग जाती हैं।
इससे पहले घर में नॉमिनेशन टास्क को लेकर कुछ उठा पटक देखने को मिली थी। फिनाले के इतने पास आकर जो सदस्य नॉमिनेट हुए वे रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन हैं। खबरों की मानें तो इस हफ्ते डबल एविक्शन होने वाला है।
सलमान खान ने शो में वीकेंड के वार में विवियन डीसेना को आइना दिखाया। शो से कशिश कपूर भी बाहर हो गई हैं। वीकेंड के वार में सलमान खान ने रजत दलाल से भी बात की है।