Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Grand Finale Karan Veer Mehra confesses he will propose to Chum Darang once Salman Khan show ends

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस ग्रैंड फिनाले से सिर्फ एक दिन दूर, करण देंगे बड़ा सरप्राइज, सलमान खान के...

Sat, 18 Jan 2025 12:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 18 Jan 2025 12:57 AM IST
सार

सलमान खान के द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस 18 शो में अभी तक कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के ठीक बाद कथित तौर पर करण वीर मेहरा दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज, जो हर किसी को कर देगा खुश।
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Grand Finale Karan Veer Mehra confesses he will propose to Chum Darang once Salman Khan show ends
बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के बाद करण दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema

विस्तार

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले सिर्फ एक दिन दूर है। बिग बॉस विनर की घोषणा के बाद दर्शकों को एक और बढ़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। यह सरप्राइज करण की ओर से होगा। जरा सोचिए वह क्या हो सकता है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

करण का होगा सरप्राइज
कथित तौर पर करण वीर मेहरा ने बिग बॉस ग्रैंड फिनाले के ठीक बाद कुछ खास करने का वादा किया है। हालांकि, इन सभी कंटेस्ट्स में से अपने घर ट्रॉफी कौन ले जाएगा, ये तो 19 जनवरी को ही पता लगेगा, लेकिन ग्रैंड फिनाले के बाद दर्शकों को एक सरप्राइज जरूर मिलने वाला है। घर में शिल्पा शिरोडकर के ना होने की वजह से करण और चुम को एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने और एक दूसरे के करीब आने का मौका मिल रहा है। कथित तौर पर करण ने चुम को बताया कि उनके लिए एक रोमांटिक प्रपोजल आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करण ने चुम के लिए अपनी भावनाओं को किया स्वीकार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाथ थामे बैठे करण ने चुम से पूछा कि क्या उसे अभी भी उससे पूछना है कि क्या वह उसे चाहती हैं। करण ने कहा वह बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के ठीक बाद उसके लिए अपने घुटनों पर बैठ जाएंगे। करण ने कहा, "सलमान सर ने कहा है कि चुनाव हमेशा तुम्हारा है। मुझे चुम दरांग चाहिए।"

यह भी पढ़ें:
Crime Thriller Series: आज 'पाताल लोक 2' ओटीटी पर है अवेलेबल, देखें ये पांच बेहतरीन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज
विज्ञापन

चुम ने करण का किया धन्यवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चुम ने बिग बॉस 18 में अब तक आने के लिए करण के समर्थन को क्रेडिट दिया। उनका मानना है कि अगर शो में करण नहीं होते, तो वह घर से बाहर होतीं। दिलचस्प बात यह है कि करण भी ऐसा ही महसूस करते हैं और उन्होंने चुम को अब तक के सफर में उनका साथ देने के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें:
Azaad Box Office Collection: राशा-अमन का कैसा रहा डेब्यू, रवीना की बेटी-अजय के भतीजे की फिल्म का कलेक्शन

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले और टॉप 6
JioCinema पर स्ट्रीमिंग के साथ बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले रविवार, 19 जनवरी को रात 9.30 बजे होगा। शो में फिलहाल, छह फाइनलिस्ट हैं। शिल्पा शिरोडकर के निष्कासन के साथ अभी बिग बॉस घर में करण वीर मेहरा, चुम दरांग, विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 18 Winner: विवियन डीसेना या रजत दलाल? कौन जीतेगा बिग बॉस की ट्रॉफी, विनर को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed