{"_id":"678db0aafdf29014e2074b73","slug":"bigg-boss-18-finale-vivian-dsena-reaction-said-karan-destined-to-win-trophy-i-destined-for-fans-love-2025-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के पहले रनरअप रहे विवियन डीसेना, बोले- 'उसके नसीब में ट्रॉफी थी, मेरे नसीब में....'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के पहले रनरअप रहे विवियन डीसेना, बोले- 'उसके नसीब में ट्रॉफी थी, मेरे नसीब में....'
Mon, 20 Jan 2025 07:47 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 20 Jan 2025 07:47 AM IST
सार
बिग बॉस 18 के पहले रनर अप रहे विवियन डीसेना ने अपनी हार और करण वीर मेहरा की जीत को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा मेरे नसीब में फैंस का प्यार था, वो मुझसे कोई नहीं छीन सकता है।
विज्ञापन
विवियन डीसेना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
बिग बॉस 18 को इस साल का अपना विजेता मिल चुका है। करणवीर मेहरा ने इस बार ट्रॉफी जीत ली है। वहीं, विवियन डीसेना इस साल के पहले रनर अप रहे। फिनाले के बाद विवियन ने मीडिया से बात की। अपनी हार और करण वीर मेहरा की जीत को लेकर विवियन ने अपनी बातें कही हैं।
विज्ञापन
जो ठीक लगा वो किया
विवियन डीसेना ने कहा, मैंने जो किया घर में दिल से किया। ये खेलना सब मेरे बस की बात नहीं है, जो मुझे जिस समय ठीक लगा मैंने किया। मैं अपने फैंस और व्यूअर्स का शुक्रिया करूंगा। न मेरी जर्नी ऐसे शुरू होती न मैं ऐसे यहां तक पहुंच पाता बिना उनके। सबसे पहले उनका धन्यवाद। मेरी फैमली का भी हमेशा सपोर्ट रहा है। मेरे सारे दोस्त और इंडस्ट्री के परिवार का भी धन्यवाद जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।

- फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को दिया धन्यवाद
विवियन ने कहा कि मेरे नसीब में लोगों का प्यार लिखा है, वो मुझे बहुत मिला है। उसके नसीब में ट्रॉफी लिखी थी वो ट्रॉफी ले गया। मैं खुद महसूस करता हूं क्योंकि उतार चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा है। मैं इसके लिए भगवान का शुक्रिया किया है। विवियन ने कहा कि हर इंसान हमसे भी ज्यादा इमोशनल होते हैं। अगर आपके करीबी इंसान के साथ जो आप सोचें न हो तो बुरा तो लगता है।

बच्चे पर हुए कमेंट पर दिया जवाब
विवियन डीसेना ने अपने बच्चे को लेकर कहा कि दो ढाई साल के बच्चे को वैसे भी इतना सेंस नहीं होता है। मैंने अपने दिल में कभी ऐसा कोई उल्टा ख्याल दिल में नहीं रखा है। मैं आगे के लिए अपनी जर्नी को देखकर काम करना चाहता हूं।
करणवीर मेहरा को लेकर बोले विवियन
मीडिया से बातचीत में पूछा गया कि क्या आप करण के साथ कॉफी डेट पर जाएंगे या आप दोनों फुटबॉल ग्राउंड में दिखेंगे। इस पर विवियन ने कहा कि मैं फ्यूचर का तो नहीं बता सकता, देखता हूं, ऐसा जरूर होना चाहिए।