Vivian Dsena: विवियन डिसेना-करण वीर मेहरा में बढ़ती तकरार, क्या है इस मनमुटाव की असल वजह जानिए?
रियालिटी शो बिग बॉस 18 खत्म हो चुका है। इस शो के विनर करण वीर मेहरा बने और रनअप विवियन डिसेना बने। शो में इन दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती नहीं थी। लेकिन जब से करण वीर मेहरा विनर बने हैं, विवियन ने उनसे पूरी तरह से दूरी बना ली है। हाल ही में विवियन डिसेना ने करण वीर मेहरा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनफॉलो कर दिया है। क्या है बाहर आकर इनके दो लोगों के बीच की तकरार और बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण वीर मेहारा को विवियन डिसेना ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद सही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है, इन दोनों के बीच तकरार और बढ़ चुकी है। दोनों के बीच जो थोड़ी बहुत जान-पहचान और दोस्ती थी, वह भी खत्म हो चुकी है। वैसे इस तकरार की शुरुआत कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी।
विवियन की बजाय करण का शो जीतना
जब रियालिटी शो बिग बॉस 18 टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा था, तब यह माना गया था कि विवियन डिसेना इस शो को जीतेंगे। विवियन टीवी के पॉपुलर स्टार रहे हैं, उनकी फैन फाॅलोइंग भी अच्छी है। साथ ही वह शो में गेम भी अच्छा ही खेल रहे थे। लेकिन आखिर में विवियन की बजाय करण वीर मेहरा विनर बन गए। विवियन को रनअप बनकर ही संतुष्ट होना पड़ा।
पार्टी में ना बुलाने से हुई शुरुआत
जब विवियन बिग बॉस 18 से बाहर आए तो उन्होंने एक पार्टी रखी, जिसमें इस रियालिटी शो के कई प्रतियोगियों को बुलाया। बस करण वीर मेहरा और चुम दरांग को इंवाइट नहीं किया। तब भी सोशल मीडिया पर चर्चा चली कि विवियन और करण के बीच रिश्ते खराब हो चुके हैं। चुम दरांग को ना बुलाने की वजह यही रही कि उन्होंने शो में करण वीर मेहरा का साथ दिया था।
Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 के विनर करण वीर बोले-वो शो में आती तो मैं चला जाता, किसकी कर रहे हैं बात
चुम दरांग से भी हाल ही में पूछा गया कि विवियन डिसेना ने करण वीर मेहरा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, इस पर उनका क्या कहना है? चुम दरांग का कहना है कि उन्हें अभी तक इस बारे में नहीं पता है। वह इस बारे में करण से बात करेंगी।