Bigg boss 18: तो क्या ये दोनों हैं बिग बॉस के टॉप 2 फाइनलिस्ट, प्रोमो में दिखा इनका रुवाब
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें रजत दलाल और विवियन डीसेना के बीच तकरार दिखाई गई है, तो क्या यही दोनों बिग बॉस के टॉप 2 कंटेस्टेंट हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन सितारों को लेकर आया प्रोमो
इसमें रजत कहते हैं लोगों के वार का दिया मैंने मुंह तोड़ जवाब क्योंकि यही है मेरा असली रुवाब। वहीं, विवियन कहते हैं मेरा काम नहीं है कुछ कहना क्योंकि नाम ही काफी है विवियन डीसेना।
विज्ञापन विज्ञापन
बिग बॉस 18 के इस प्रोमो रजत और विवियन को वर्सेस दिखाया गया है। तो क्या बिग बॉस के टॉप 2 कंटेस्टेंट में यही सितारे शामिल हैं। प्रोमो में रजत दलाल और विवियन डीसेना के बीच की टक्कर दिखाई जा सकती है।
वीकेंड का वार एपिसोड के अनुसार बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले रविवार, 19 जनवरी, 2025 को निर्धारित है। प्रशंसक लाइव टेलीकास्ट को विशेष रूप से JioCinema पर देख सकते हैं, लेकिन केवल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ।
फिलहाल, शो के शीर्ष 6 प्रतियोगियों का चयन होना बाकी है, खेल में उतार-चढ़ाव जारी है। अब तक, जो प्रतियोगी अभी भी दौड़ में हैं उनमें अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरांग, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा और रजत दलाल शामिल हैं। शिल्पा शिरोडकर के निष्कासन के बाद, बिग बॉस ने फाइनलिस्ट की घोषणा की, जैसा कि उन्होंने कहा, "बिग बॉस 18 के फिनाले में जाने वाले सदस्य दिल्ली से करण, उज्जैन से विवियन, भोपाल से ईशा, फरीदाबाद से रजत, रायपुर से अविनाश और पासीघाट से चुम हैं।"
आज यानी 19 जनवरी को बिग 18 का फिनाले होना है। इस ग्रैंड फिनाले में कुछ बड़े और जाने माने चेहरे शो में दिख सकते हैं। बिग बॉस 18 के टॉप 6 फाइनलिस्ट की लिस्ट में रजत दलाल, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चुम दारंग और ईशा सिंह का नाम शामिल है। आज रात 9.30 बजे से टीवी और ओटीटी पर बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।