फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 17 Update Aishwarya Sharma trolled for abusing Abhishek Kumar ankita lokhande calls her psycho

Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा ने अभिषेक पर की गालियों की बौछार, अंकिता लोखंडे ने अभिनेत्री को बता दिया 'साइको'

Thu, 09 Nov 2023 06:27 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 09 Nov 2023 06:27 PM IST
सार

'बिग बॉस 17' के हालिया एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा ने अभिषेक कुमार संग झड़प के बीच खूब गाली गलौच की। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Update Aishwarya Sharma trolled for abusing Abhishek Kumar ankita lokhande calls her psycho
बिग बॉस 17 अपडेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 17वें सीजन में पहुंच गया है। यह सीजन शुरुआत से ही धमाकेदार रहा है। शो से लड़ाई, झगड़ों और प्यार का भरपूर डोज मिल रहा है। फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी 'बिग बॉस 17' को बखूबी फॉलो कर रहे हैं। यही कारण है कि कंटेस्टेंट्स की एक गलती भी उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर ला दे रही है। हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने घर में दोबारा हंगामा किया। साथ ही कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार संग गंदे टकराव के बीच गाली-गलौच भी करती दिखाई दीं। हालांकि, ऐश्वर्या का यह रवैया नेटिजन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। 

विज्ञापन

शो में ऐश्वर्या शर्मा का हंगामा

'बिग बॉस 17' के चौथे हफ्ते में अगर किसी ने सबसे ज्यादा हंगामा किया है तो वह कोई और नहीं बल्कि टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा हैं। ऐश्वर्या हर गुजरते दिन के साथ अपने लिए एक नई ऊंचाई तय कर रही हैं, और अपने चिड़चिड़े व्यवहार के कारण उन्हें नेटिजन्स का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। बुधवार के एपिसोड में ऐश्वर्या, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे पर अपना आपा खो बैठीं। 

विज्ञापन


The Archies: शाहरुख खान ने दी 'द आर्चीज' के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया, जोया अख्तर को लेकर कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता लोखंडे ने ऐश्वर्या को बताया साइको

दरअसल, अभिषेक ने ऐश्वर्या का विरोध करते हुए कहा कि उनका योगदान अन्य गृहणियों की तुलना में कम था। इसके बाद अभिषेक, नील और ऐश्वर्या के बीच बहस शुरू हो गई। जब ऐश्वर्या ने अभिषेक पर चिल्लाना शुरू किया तो अंकिता ने दखल दिया और उन्हें 'साइको' तक कह डाला। इसके बाद ऐश्वर्या का आक्रामक रुख सामने आया, जहां अभिनेत्री को अभिषेक, अंकिता और विक्की जैन को गाली देते देखा गया। कैमरे के सामने नील के कहने के बावजूद ऐश्वर्या ने अभिषेक को कई अपशब्द कहे। वहीं, अब ऐश्वर्या के गुस्से की इंटरनेट पर आलोचना हो रही है, और उन्हें उनके अपरिपक्व व्यवहार के लिए बेरहमी से ट्रोल किया जा रहा है। 

The Village: प्राइम वीडियो की नई हॉरर सीरीज 'द विलेज' का टीजर हुआ रिलीज, जानें कब-कहां देख सकेंगे फिल्म

ऐश्वर्या शर्मा पर फूटा ट्रोल्स का गुस्सा 

'बिग बॉस 17' से ऐश्वर्या शर्मा के गाली-गलौच का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। साथ ही नेटिजन्स, ऐश्वर्या की उनके व्यवहार के लिए आलोचना कर रहे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'सलमान खान, यह महिला खुले तौर पर आसपास के लोगों को गाली दे रही हैं। पहले चुड़ैल अब सीधी गालियां। पक्षपातपूर्ण होना ठीक है बिग बॉस, लेकिन इन्हें बाहर बुलाया जाना चाहिए। इस महिला को एक मनोचिकित्सक की जरूरत है।' दूसरे यूजर ने मेकर्स से पूछा, 'राष्ट्रीय टेलीविजन पर यह लोग किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed