फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 wildcard contestant sreejita de accused tina datta for breaking homes shalin bhanot

Bigg Boss 16: क्या श्रीजिता डे ने टीना दत्ता से लिया बदला? नेशनल टीवी पर शालीन की दोस्त की उड़ाई धज्जियां

Thu, 22 Dec 2022 04:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 22 Dec 2022 04:19 PM IST
सार

टीना दत्ता और श्रीजिता डे को कई बार लड़ते देखा जा चुका है। लेकिन इस बार श्रीजिता ने नेशनल टीवी पर टीना दत्ता के बारे में कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 wildcard contestant sreejita de accused tina datta for breaking homes shalin bhanot
श्रीजिता डे, टीना दत्ता - फोटो : social media

विस्तार

बिग बॉस के 16वें सीजन को अभी तीन महीने का एक्सटेंशन मिला है, जिसके बाद से घर का माहौल और भी ज्यादा बिगड़ता जा रहा है। बीते दिनों शो में आए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स और घर के पुराने सदस्यों के बीच तालमेल गड़बड़ा रहा है। इसी वजह से आए दिन बीबी हाउस में कलह बढ़ती ही जा रही है। इसका हालिया उदाहरण टीना दत्ता और श्रीजिता डे की लड़ाइयां हैं, दोनों की बिल्कुल भी नहीं पटती है। लेटेस्ट प्रोमो में श्रीजिता ने टीना दत्ता के ऊपर एक ऐसा इल्जाम लगाया है, जिसे सुन सभी के पैरो तले जमीन निकल गई है। 

विज्ञापन

'बिग बॉस 16' से सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में श्रीजिता डे टीना दत्ता के बारे में खूब उल्टा-सीधा बोलती दिख रही हैं। कलर्स द्वारा साझा किए गए नए प्रोमो में श्रीजिता को सौंदर्या शर्मा से टीना दत्ता की बुराई करते देखा जा रहा है। इस दौरान अभिनेत्री ने टीना के लिए कई खुलासे किए हैं। श्रीजिता को बोलते सुना जा सकता है कि इस लड़की को मैं इतने अच्छे से जानती हूं, जितना कोई नहीं जान सकता है। श्रीजिता कहती हैं, 'लड़कों की अटेंशन के बिना रह नहीं पाती है। बहुत लोगों के घर तोड़ने की कोशिश की है। इसलिए खुद का घर अभी तक नहीं बसा पाई है।' 
Jacqueline Fernandez: पटियाला कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, बहरीन जाने की याचिका ली वापस

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भी श्रीजिता ने टीना दत्ता के खिलाफ कई खुलासे किए हैं। यह पहली बार नहीं जब श्रीजिता डे और टीना दत्ता पहले भी भिड़ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच जबर्दस्त टकराव देखने को मिला था, जब टीना ने विकास से बात करते हुए नेशनल टीवी पर श्रीजिता के घर का पता बता दिया था। टीना की इस हरकत पर श्रीजिता के बॉयफ्रेंड काफी गुस्सा हुए थे। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसको लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

'बिग बॉस 16' की शुरुआत से ही टीना और शालीन के बीच बहुत अच्छी दोस्ती देखने को मिली है। दोनों के बीच रिश्ता अब दोस्ती से आगे बढ़ता दिख रहा है। हालांकि, वह हमेशा कहती हैं कि शालीन और उनके बीच कुछ नहीं हैं। टीना दत्ता यही बात कई बार शालीन से उनके मुंह पर भी कह चुकी हैं। लेकिन घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी यही लगता है कि टीना दत्ता सिर्फ शालीन का इस्तेमाल कर रही हैं। 
95th Academy Awards: ऑस्कर में 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' का डंका! दक्षिण भारतीय जोड़े पर आधारित है फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed