{"_id":"63d6069657da8010f9272fe7","slug":"bigg-boss-16-tina-datta-reveal-dark-side-of-shalin-bhanot-aggressive-behavior-after-eviction-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tina Datta: बिग बॉस 16 से बेघर होने के बाद टीना ने शालीन पर साधा निशाना, कहा- ऐसे इंसान के साथ दोस्ती...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Tina Datta: बिग बॉस 16 से बेघर होने के बाद टीना ने शालीन पर साधा निशाना, कहा- ऐसे इंसान के साथ दोस्ती...
Sun, 29 Jan 2023 07:52 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:52 PM IST
सार
टीना दत्ता ने शालीन शालीन के पुराने व्यवहार को लेकर बातचीत की। साथ ही, बताया कि शालीन पहले काफी एग्रेसिव थे।
विज्ञापन
Tina Datta Shalin Bhanot
- फोटो : social media
विस्तार
बिग बॉस 16 इस बार कंटेस्टेंट के चलते काफी चर्चा में है। इस शो में सभी कंटेस्टेंट अपने बयानों और लड़ाई झगड़ों के कारण विवादों में रहे। शुक्रवार का वार एपिसोड में फिनाले से पहले अभिनेत्री टीना दत्ता घर से बेघर हो गईं। टीना दत्ता घर में काफी समय तक टिकी रहीं। साथ ही, शालीन भनोट के साथ अपने संबंधों को लेकर काफी चर्चा में रहीं। घर से बेघर होते ही टीना ने शालीन भनोट को लेकर बयान दिया। उन्होंने शालीन पर निशाना साधा।
विज्ञापन
टीना दत्ता ने शालीन को लेकर कही ये बात
अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान शालीन को लेकर बातचीत की। टीना ने कहा कि जब मुझे पता लगा कि शालीन एग्रेसिव हैं तो उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। उन्होंने शालीन के पुराने व्यवहार को लेकर भी बात की। टीना ने कहा, 'मुझे अब पता चला है कि शालीन पहले भी काफी एग्रेसिव थे। मैं बिग बॉस शो के दौरान ही उनसे मिली। इससे पहले मैं शालीन को नहीं जानती थी। जब उनके साथ समय बिताना शुरू किया, तब एहसास हुआ कि वह काफी ज्यादा मैनिपुलेटिव हैं। उनके गुस्से ने सबसे ज्यादा परेशान किया। यहां तक कि उनका पास्ट भी रहा है, जिसके बारे में मुझे बिग बॉस से बाहर निकलने पर पता चला।' टीना ने यह भी बताया कि कई ऐसे मौके भी आए, जब शालीन ने उन पर चीजें भी फेंकीं।
विज्ञापन
टीना ने कहा- दोस्ती भी नहीं रख सकती
अभिनेत्री ने कहा कि मैं इस तरह के गुस्सैल व्यक्ति के साथ नहीं रह सकती हूं। ऐसे इंसान से तो मैं दोस्ती भी नहीं रख सकती। शुरुआत में ऐसे हालात हैं तो बाद में चीजें और ज्यादा खराब हो सकती हैं। टीना ने आगे कहा कि वह बेहतर एक्टर हैं। उनसे अलग होने के बाद उनकी सच्चाई भी सामने आईं और कई चीजें भी पता चलीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में पहुंचे कार्तिक आर्यन, कंटेस्टेंट्स का लिया ऑडिशन
टीना को मिला फिल्म का ऑफर
बता दें कि शालीन और टीना की नजदीकियों की शो में काफी चर्चा रही। वहीं, बीते दिनों दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़े भी देखने को मिले। हाल ही खबरें सामने आई हैं कि टीना दत्ता को साउथ की फिल्म में लीड रोल का ऑफर आया है। इसके अलावा अभिनेत्री को कई शो में काम करने भी ऑफर दिया गया है।
यह भी पढ़ें-TRP WEEK 3: टीआरपी के मामले में फिर 'अनुपमा' ने दिखाया दम, अभि-अक्षु के साथ ने मचाया धमाल