Bigg Boss 16: लड़ाई के बीच में पिता का नाम लाने पर अर्चना पर भड़कीं सुंबुल, बोलीं- मार मार के मोर बना दूंगी
बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सुंबुल तौकीर खान और अर्चना गौतम के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है। अर्चना लड़ाई के दौरान सुंबुल के पिता को बीच में ले आती हैं, जिसके बाद दोनों के बीच की टकरार और भी बढ़ जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर हंगामा और बवाल देखने को मिल रहा है। इस बार बीबी हाउस में दिखाई न देने वाली सुंबुल तौकीर खान के सब्र का बांध टूट गया और वह अर्चना गौतम से भिड़ती नजर आईं। सुंबुल को शुरुआत से ही कहा जा रहा है कि वह अपनी पर्सनालिटी को दर्शकों तक नहीं पहुंचा पा रही हैं, ऐसे में सभी कंटेस्टेंट उन्हें कई बार ताने मार देते हैं। लेकिन इस बार अर्चना गौतम ने सुंबुल को ताना मारा और उनके पिता को बीच में ले आई, जिसके बाद सुंबुल ने अपना आपा खो दिया।
दरअसल, एलिमिनेशन राउंड के दौरान सलमान खान अर्चना, सुंबुल और सौंदर्या से बात करते हैं। इसी को लेकर घर में हो रही चर्चा सुंबुल और अर्चना के बीच बहस का कारण बन जाती है। इस दौरान टीना के सुंबुल को सपोर्ट करने पर अर्चना सुंबुल से कहती हैं कि इसलिए तू आगे नहीं बढ़ती है। टीना बातचीत में बाधा डालती है और कहती है कि आपको अंदाजा नहीं है कि यह सुंबुल कितनी प्रसिद्ध हैं। उनका टीवी शो नंबर वन है। लेकिन अर्चना अपनी बयानबाजी जारी रखती हैं। इस पर सुंबुल कहती हैं कि देखना गूगल करके के मैं कौन हूं।
KGF Chapter 3: कब आएगी 'केजीएफ 3' और क्या है मेकर्स की प्लानिंग? रॉकी भाई ने किया खुलासा
कर्लस की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अर्चना और सुंबुल के बीच जबरदस्त लड़ाई होती दिखाई दे रही है। लड़ाई के दौरान अर्चना सुंबुल को ताना मारती हैं कि तू अपने पापा की नहीं हो सकी तो किसी और कि क्या होगी। अपने पिता का नाम सुनते ही सुंबुल आगबबूला हो जाती हैं और अर्चना को धमकाते हुए कहती हैं, पापा पर गई तो मार मार के मोर बना दूंगी। इसके आगे सुंबुल कहती हैं कि गलती से भी मेरे पापा को बीच में मत लाना।
Urfi Javed: थप्पड़ की धमकी पर उर्फी ने महिला को लताड़ा, बोलीं- आंटी बुलाओ पुलिस, पर पार्टी तो यूं ही चलेगी
इस लड़ाई में टीना, निमृत और शालीन भी सुंबुल का साथ देते नजर आए। साथ ही तीनों अर्चना को भी खरी-खोटी सुनाते हैं। वहीं, अन्य घरवाले दोनों को शांत करने की कोशिश में लगे रहते हैं। अब आगे के एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि क्या घर में दिखाई न देने वाली और हमेशा चुप रहने वाली सुंबुल का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा या फिर से वह गायब हो जाएंगी।
Weekly Wrap: सलमान खान को Y+ सुरक्षा और रिलीज से पहले विवादों में घिरी ‘जवान’, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें