फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 16 shukrawar ka vaar shiv thakare and archana gautam ugly fight salman khan exposed the reality

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम को उकसाने के लिए शिव ठाकरे ने खेला बड़ा गेम? सलमान खान बताएंगे सारी हकीकत

Fri, 11 Nov 2022 06:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 11 Nov 2022 06:08 PM IST
सार

'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शुक्रवार के वार में शिव ठाकरे और अर्चना गौतम की लड़ाई का मुद्दा सलमान खान उठाते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
bigg boss 16 shukrawar ka vaar shiv thakare and archana gautam ugly fight salman khan exposed the reality
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस' के 16वें सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर हंगामा हो रहा है। गुरुवार के एपिसोड में दो कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई हुई। शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच की लड़ाई ने सारी हदें पार कर दीं। दोनों के बीच लड़ाई एक टिशू पेपर पर शुरू हुई थी जो आगे मारपीट तक पहुंचने वाली थी। अर्चना ने शिव ठाकरे का गला पकड़ लिया था, जिसके बाद शिव का गुस्सा भी फूट पड़ा। इस पूरे बवाल के बाद अर्चना को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं, अब 'शुक्रवार के वार' में यह मुद्दा उठने वाला है, जिसका प्रोमो सामने आ गया है। 

विज्ञापन


'बिग बॉस 16' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान का गुस्सा वाला चेहरा देखने को मिल रहा है। साथ ही शिव ठाकरे का पूरा प्लान भी बताया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहल शिव ठाकरे, अर्चना को उकसाने की बात करते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें पता है कि अर्चना को कैसे नाराज किया जा सकता है। उनकी पार्टी, चुनाव, दीदी की अगर बात की जाए तो वह चिढ़ जाती हैं। इसके बाद वीडियो में अर्चना और शिव का आपस में झगड़े का क्लिप जोड़ा गया है, जिसमें शिव उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिसका वह पहले जिक्र करते हैं। इस प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा है कि शुक्रवार का वार में होगा हकीकतों का पर्दाफाश, क्या शिव की लेंगे सलमान इस बार क्लास?
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



'बिग बॉस 16' का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी किचन के काम के लिए लड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किचन में खड़ी होकर टीना चिल्लाते हुए कहती हैं, 'चावल टाइम पर नहीं मिलेगा।' इस पर जवाब देते हुए प्रियंका कहती हैं, अगर अभी बना रही हो तो कैसे टाइम पर मिलेगा। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो भी काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed