फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Sajid Khan and Archana Gautam ugly fight director comes forward to beat him

Bigg Boss 16: टास्क के दौरान साजिद खान ने खोया आपा, अर्चना गौतम को मारने भागे और फिर... घर में हुआ बवाल

Wed, 23 Nov 2022 11:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 23 Nov 2022 11:56 PM IST
सार

अर्चना गौतम और साजिद खान के बीच भयंकर लड़ाई हुई। हालात यह हो गए थे कि साजिद खान बार-बार अर्चना गौतम से लड़ने के लिए आगे बढ़ रहे थे और वह साजिद ने अर्चना के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Sajid Khan and Archana Gautam ugly fight director comes forward to beat him
,bigg boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़ा भी बढ़ रहा है। शो में अंकिता गौतम हर किसी से पंगा ले लेती हैं। कई बार वह सुबह-सुबह ही दूसरे कंटेस्टेंट्स से लड़ती झगड़ती नजर आई हैं और अब अर्चना गौतम ने सीधा साजिद खान से पंगा लिया है। बीते एपिसोड में अर्चना गौतम और साजिद खान के बीच भयंकर लड़ाई हुई। हालात यह हो गए थे कि साजिद खान बार-बार अर्चना गौतम से लड़ने के लिए आगे बढ़ रहे थे और साजिद ने अर्चना के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन

दरअसल, अर्चना गौतम और साजिद खान के बीच लड़ाई 'राशन टास्क' के दौरान शुरू हुई थी, जिसमें साजिन खान ने सबसे पहले कहा था कि यह शो किसी के बाप का नहीं है। इस बीच साजिद, अर्चना के लिए यह भी कहते हैं, 'बाहर फेंकी गई हैं, रोते रोते, मत निकालो कर रही थी।' साजिद खान की इसी बात पर अर्चना गौतम ने जवाब देते हुए कहा कि मेरे बाप इतने अमीर होते तो वो बिग बॉस को चला सकते। आप अपने पापा को बोल दीजिए ना वही चला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना की इस बात पर साजिद खान इतना भड़क जाते हैं कि वह बार-बार अर्चना को ट्रक से उतरने के लिए कहते हैं। वह बार-बार अर्चना से कहते हैं कि निकला यहां से... निकल यहां से। इस बीच दोनों एक-दूसरे की औकात तक की बात करते हैं। साजिद कहते हैं कि अर्चना की बाहर कोई इज्जत नहीं है। तब अर्चना यह कह देती हैं कि आप तो बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं। इस बीच साजिद खान कई बार अर्चना गौतम के परिवार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिस वजह अर्चना भी चिल्लाकर कहती हैं, 'मेरी मां पर बाद में जाना, अपने बाप पर जा। फाड़कर रख दूंगी। चल निकल।' अर्चना और साजिद की यह लड़ाई काफी समय तक घर में चलती है, जिस वजह से पूरे घर में हंगामा हो जाता है।  

विज्ञापन

हालांकि, इस पूरे बवाल के बाद अर्चना गौतम तो शांत हो गईं। लेकिन साजिद खान शांत होते नहीं दिखे। उन्होंने बिग बॉस से बात करने की मांग रखी। इस दौरान उन्होंने अर्चना को शो से बाहर करने की बात भी कही। हालांकि, 'बिग बॉस' ने साजिद से कोई बात नहीं की। बल्कि उनकी तरफ से निमृत और शिव को समझाया गया कि वे दोनों मिलकर साजिद को हैंडल करें और ऐसा ही हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed