फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Priyanka Nimrit and Shalin fight for food at home after Gautam Vijay becomes captain

Bigg Boss 16: खाने को लेकर हुआ महा-संग्राम, प्रियंका पर फूटा शालिन का गुस्सा तो गौतम को निमृत ने लताड़ा

Sun, 30 Oct 2022 11:15 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 30 Oct 2022 11:15 AM IST
सार

'बिग बॉस 16' में घरवाले एक बार फिर खाने के लिए लड़ते हुए नजर आए। इसकी एक झलक 'बिग बॉस' के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाई है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Priyanka Nimrit and Shalin fight for food at home after Gautam Vijay becomes captain
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' में इस हफ्ते घर के नए कैप्टन गौतम विज बन चुके हैं, जिन्हें खुद सलमान खान ने यह गद्दी दी है। बीते एपिसोड में देखा गया कि कैसे सलमान खान ने गौतम के सामने राशन के बदले कैप्टेंसी ऑफर की थी और गौतम ने यह बात मान भी ली थी, जिसके बाद घर में खाने के लिए खूब बवाल हुआ। हालांकि, घरवालों को खाना मिल गया है, जिसके बाद भी अब घर में कुछ कंटेस्टेंट्स खाने के लिए लड़ते हुए नजर आए। इसकी एक झलक 'बिग बॉस' के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रविवार के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें निमृत कौर, शालिन भनोट, प्रियंका चहर और गौतम विज खाने के लिए बहस करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गौतम प्रियंका से खाने को बांटने पर बात कर रहे हैं और लगता है उनकी यही बात शालिन को पसंद नहीं आई है, जिस वजह से शालिन और प्रियंका के बीच भयंक लड़ाई होती है। गौतम प्रियंका से कहते हैं कि शालिन को 20 अंडे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीधा प्रियंका और शालिन की बहस दिखाई गई है। प्रियंका शालिन की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, 'आप सारा खाना इन्हें ही दे दीजिए। क्योंकि इनका प्रोटीन ज्यादा जरूरी है।' इसके बाद शालिन का गुस्सा भी फट पड़ता है। शालिन चिल्ला चिल्लाकर प्रियंका से कहते हैं कि आपको अगर मुझसे बात करनी है तो थोड़ा तमीज में रहकर करें। हालांकि, इस दौरान वह प्रियंका की तरफ उंगली से प्वाइंट भी करते हैं। इसके बाद खाने को लेकर निमृत और गौतम भी लड़ पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और 'बिग बॉस' के फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आज घर में खूब बवाल देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन

बता दें कि इस बार का 'वीकएंड का वार' में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को एक-एक करके निशाने पर लिया। उन्होंने अंकित गुप्ता और सुम्बुल तौकीर को खूब खरी खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, गुस्से में उन्होंने सुम्बुल को कमरे से बाहर तक निकाल दिया। हालांकि, शो में कटरीना कैफ ने भी एंट्री ली। वह यहां पर अपनी फिल्म 'फोन भूत' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। कटरीना के साथ शो में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed