फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg boss 16 priyanka choudhary ankita gupta love confession in salman khan show couple romantic video

Bigg Boss 16: शुरू हुई प्रियंका-अंकित की लव स्टोरी, एक्ट्रेस बोलीं- लड़कर तुझे प्यार करना छोड़ दूंगी क्या?

Wed, 19 Oct 2022 09:47 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 19 Oct 2022 09:47 AM IST
सार

'बिग बॉस 16' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो के अपकमिंग एपिसोड का खूबसूरत प्रोमो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका और अंकित एक साथ बैठे दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg boss 16 priyanka choudhary ankita gupta love confession in salman khan show couple romantic video
बिग बॉस 16 - फोटो : फेसबुक

विस्तार

'बिग बॉस' टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है, जिसका सीजन 16 कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न के साथ आगे बढ़ रहा है। शो को शुरू हुए दो हफ्ते से ज्यादा समय हो गया है और अब दर्शकों को भी समझ में आने लगा है कि कौन दोस्त है और कौन दुश्मन। लेकिन इन सबके बीच प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की बढ़ती नजदीकियों ने सबका ध्यान अपनी ओर कर रखा है। घर में दोनों अक्सर एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बनते नजर आए हैं। वहीं, अब प्रियंका ने अंकित से अपने प्यार का इजहार किया है, जिसका वीडियो भी सामने आ गया। 

विज्ञापन

'बिग बॉस 16' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो के अपकमिंग एपिसोड का खूबसूरत प्रोमो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका और अंकित एक साथ बैठे दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अंकित से कहती हैं कि मैं लड़कर तुझसे प्यार करना छोड़ दूंगी क्या। मैं सोचती हूं कि मैं तेरे साथ हमेशा रहूं। इस पर अंकित कहते हैं कि तू यह दिखा रही है कि मैं गलत हूं? लेकिन मैं भी हर्ट होता हूं। इस वीडियो में दोनों के कई सारे क्लोज मोमेंट्स को भी जोड़ा गया है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश लग रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- Box Office Report: 'कांतारा' के आसपास भी नहीं फटक रही 'डॉक्टर जी', अब राम भरोसे है 'गॉडफादर' और 'विक्रम वेधा'

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित और प्रियंका ने हमेशा एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। कुछ समय पहले दोनों के अफेयर की खबरें भी आई थीं लेकिन उन्होंने तब साफ-साफ कह दिया था कि वे बेस्ट फ्रेंड हैं। वहीं, जब दोनों ने 'बिग बॉस' के घर में साथ एंट्री की थी, तब भी सलमान खान से दोनों के बीच के रिश्ते के बारे में पूछा था। इस दौरान प्रियंका ने कहा था कि अंकित उनका पहला मेल बेस्ट फ्रेंड है।

यह भी पढ़ें:- Sunny Deol Networth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सनी, जानें 90 के दशक में एक फिल्म का कितना करते थे चार्ज

विज्ञापन

बता दें कि बीते एपिसोड में 'बिग बॉस' ने दो कंटेस्टेंट्स को सजा सुनाई है। हुआ ये कि 'बिग बॉस' घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाते हैं और पूछते हैं कि किन सदस्यों का घर में योगदान कम रहा है? 'बिग बॉस' के इस सवाल पर सभी मान्या और सुम्बुल का नाम लेते हैं। तभी बिग बॉस कहते हैं कि सुम्बुल और मान्या आप घरवालों की नजर में गायब ही हैं तो अगले आदेश तक फेस मास्क लगाए रहें। इसके बाद दोनों घर में फेस मास्क लगाकर घूमती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed