फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 New Episode Mc Stan Ikka Seedhe maut Concert in BB House Tina Dutta Shalin Bhanot Romantic

Bigg Boss: कॉन्सर्ट में रोमांटिक हुए टीना-शालीन, शानदार इवेंट के लिए बिग बॉस ने एमसी स्टैन को कहा शुक्रिया

Mon, 02 Jan 2023 01:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 02 Jan 2023 01:44 AM IST
सार

शो में बिग बॉस ने बताया कि घर मे नए साल की पार्टी में एमसी स्टैन का कॉन्सर्ट होगा। यह सुनकर सभी घरवाले खुश हो गए। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 New Episode Mc Stan Ikka Seedhe maut Concert in BB House Tina Dutta Shalin Bhanot Romantic
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 के नए एपिसोड में बहुत कुछ दिलचस्प देखने को मिला। हालांकि नए साल के मौके पर घरवालों के बीच झगड़े बिलकुल भी देखने को नहीं मिले। ताजा एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टन रूम में बने जकूजी का आनंद उठाने का मौका भी दिया। इस दौरान शिव अब्दु और स्टैन ने जकूजी में जमकर नहाया। वहीं, दूसरे घरवाले जकूजी के आस पास मस्ती करते दिखे। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें-  Urfi Javed: भाजपा नेता की शिकायत पर उर्फी जावेद ने दी प्रतिक्रिया, कसा तंज, बोलीं- गुड जॉब चित्रा वाघ...
विज्ञापन

शो में आगे शेखर सुमन नजर आए। इस हफ्ते भी शेखर घरवालों को अपने अंदाज में रोस्ट करते नजर आए। इसके बाद शो में आगे बिग बॉस ने बताया कि घर मे नए साल की पार्टी में एमसी स्टैन का कॉन्सर्ट होगा। यह सुनकर सभी घरवाले खुश हो गए। शो में आगे स्टैन का कॉन्सर्ट हुआ जहां बाहर की जनता ने शिरकत की। इवेंट में एमसी स्टैन अपना रैप सुनाया। वहीं, दूसरे रैपर इक्का और सीधे मौत ने भी उनका भरपूर साथ दिया। तीनों अपने रैप से बिग बॉस हाउस में समां बांध दिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Yami Gautam: इस बात से परेशान होकर इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं यामी, बोलीं- मैं उस पॉइंट पर आ चुकी थी कि...
वहीं, इस कॉन्सर्ट में टीना और शालीन रोमांटिक हो गए। दोनों एक दूसरे की आंखों में आंखें डालकर डांस करते नजर आए। इस इवेंट के बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को बुलाया और बताया कि बिग बॉस के इतिहास में पहली बार इस तरह का शानदार आयोजन किया गया था। इसके बाद बिग बॉस एमसी स्टैन को कन्फेशन रूम में बुलाया और उनसे इवेंट को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान स्टैन काफी खुश दिखे। इसके बाद बिग ने स्टैन को इतना अच्छा कॉन्सर्ट करने के लिए थैंक्यू बोला और समझाया कि आप ऐसे ही हमेशा खुश रहा करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed