फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Latest Episode Fahmaan Khan talks about all contestant to salman khan

Bigg Boss 16: फहमान ने फोड़े घरवालों की गलतफहमियों के गुब्बारे, सुंबुल के लिए कही यह बात

Sat, 26 Nov 2022 12:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 26 Nov 2022 12:58 AM IST
सार

बीते दिन अर्चना और साजिद के बीच जमकर कहासुनी देखने को मिली थी। दोनों के बीच टास्क के दौरान तू-तू मैं-मैं इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बात गालियों तक आ पहुंची। इस लड़ाई के बाद साजिद इमोशनल हो गए और अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सके।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Latest Episode Fahmaan Khan talks about all contestant to salman khan
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 में घरवालों के बीच हर दिन किसी न किसी बात के लिए लड़ाइयां होती नजर आती है, लेकिन शुक्रवार के वार में चर्चा के केंद्र फहमान खान रहे। ताजा एपिसोड में उन्हें सलमान खान ने सबकी गलतफहमी दूर करने का टास्क दिया। जिसके बाद फहमान सबकी गलतफहमियों के बारे में उन्हें बताते नजर आए।उन्होंने एक के बाद एक सबकी गलतफहमी गिनाई और गुब्बारे फोड़े। उन्होंने अर्चना के बारे में बताया कि उन्हें लगता है कि सब उनके पीछे पड़े हैं। वहीं,अपनी दोस्त सुंबुल के बारे में उन्होंने कहा कि उनको गलतफहमी है कि वह सबसे कमजोर हैं। इसके बाद उन्होंने शालीन के बारे में बताया कि उन्हें लगता है कि वह सब सही करते हैं लेकिन लगता गलत है। 
विज्ञापन

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने दिखाई अपनी बेटी की पहली झलक, 'देवी' को निहारती नजर आईं अभिनेत्री
विज्ञापन


 

इसके बाद सलमान खान ने सुंबुल की गलतफहमी को दूर करते हुए बताया कि फहमान शो का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वह यहां अपने शो 'धर्मपत्नी' का प्रमोशन करने आए हैं। सलमान की यह बात सुनकर सुंबुल हैरान रह जाती हैं। इसके बाद सलमान उन्हें घर से बाहर बुला लेते हैं। एपिसोड के आखिर में सलमान खान घर के दो सदस्य साजिद खान और अर्चना को खड़े होने के लिए कहते हैं और पूछते हैं कि आप दोनों को एक दूसरे से क्या प्रॉब्लम है। 
Gene Perret: एमी विजेता लेखक जेने पेरेट का 85 वर्ष की आयु में निधन, लिवर संबधी बीमारी से थे पीड़ित

विज्ञापन

इस दौरान दोनों के बीच एक बार फिर तकरार शुरू हो जाती है। हालांकि इस मुद्दे पर फैसला सलमान आने वाले एपिसोड यानी शनिवार को लेंगे। बता दें कि बीते दिन अर्चना और साजिद के बीच जमकर कहासुनी देखने को मिली थी। दोनों के बीच टास्क के दौरान तू-तू मैं-मैं इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बात गालियों तक आ पहुंची। इस लड़ाई के बाद साजिद इमोशनल हो गए और अपने आंसुओं पर कंट्रोल नहीं रख सके।
Aneesa Sheikh: फैशन के जरिए भारत-पाक की दूरियां मिटाना चाहती है ये एक्ट्रेस, लहंगे के डिजाइन से आईं चर्चा में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed