‘भाभी किधर हैं…’ पैपराजी के सवाल पर चौंक गए ‘बिग बॉस 16’ फेम शिव ठाकरे, गुपचुप रचाई शादी पर तोड़ी चुप्पी
Bigg Boss 16 Fame Shiv Thakare Talk About Viral Marriage Photo: ‘बिग बॉस 16’ फेम शिव ठाकरे ने 12 जनवरी को एक तस्वीर साझा की, जिसे देखकर लगा कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली। तस्वीर में दुल्हन का चेहरा भी नहीं दिखा। हाल ही में पैपराजी के सामने अपनी शादी की वायरल तस्वीर पर शिव ठाकरे ने चुप्पी तोड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को ‘बिग बॉस 16’ फेम शिव ठाकरे का आमना-सामना पैपराजी से हुआ। वह मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पैपराजी ने शिव ठाकरे से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछ लिया। इसके बाद जो जवाब शिव ठाकरे ने दिया, वह उनके फेंस को हैरान कर सकता है।
पैपराजी के सवाल के जवाब में क्या बोले शिव ठाकरे?
पैपराजी ने शिव ठाकरे से पूछा, ‘भाभी कहां हैं?’ इस पर शिव ने बताया कि वह तो शूटिंग की फोटो थी। सच में उनकी शादी नहीं हुई। शिव ने कहा, ‘कौन सी भाभी, किसकी शादी। वो तो शूटिंग था। हां, मैं सोचता जरूर हूं, शादी करने के बारे में। लोगों ने उस फोटो पर इतना प्यार दिया कि अब सोच रहा हूं कि शादी करनी ही पड़ेगी।’ वह आगे कहते हैं, ‘इसी साल शादी करेंगे, जीवनसाथी की तलाश जारी है।’ इस तरह शिव ठाकरे ने गुपचुप शादी करने वाली बात से पर्दा उठा दिया है। वह अभी कुंवारे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
गुपचुप शादी की तस्वीर देख टीवी सेलेब्स और फैंस चौंक गए थे
बीते सोमवार को जब रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ फेम शिव ठाकरे ने शादी की एक तस्वीर शेयर की और उस पर लिखा, ‘फाइनली।’ तो उनके फैंस चौंक गए। कुछ लोगों को यकीन नहीं हुआ कि शिव ठाकरे ने अचानक शादी कर ली है। शिव ठाकरे की शादी वाली पोस्ट पर कॉमेडियन भारती सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये कब हुआ? बधाई हो।’ कई फैंस ने उन्हें शादी की बधाई दी। लेकिन कुछ फैंस को लगा कि यह किसी शूटिंग की तस्वीर है और शिव ठाकरे मजाक कर रहे हैं। यही बात अब सच साबित हुई। शिव ठाकरे ने खुद ही बता दिया कि शादी का फोटो एक शूटिंग से जुड़ा था, उनकी असल में शादी नहीं हुई है।
ये खबर भी पढ़ें: क्या बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने गुपचुप की शादी? साझा की तस्वीरें; सेलेब्स-फैंस ने दिए रिएक्शन
कई रियलिटी शो कर चुके हैं शिव ठाकरे
शिव ठाकरे एक इंडियन रियलिटी टीवी स्टार हैं। उन्होंने 'रोडीज राइजिंग', 'बिग बॉस मराठी सीजन 2', 'बिग बॉस 16', 'खतरों के खिलाड़ी 13' और 'झलक दिखला जा 11' जैसे रियलिटी शो किए। कई एड फिल्मों में भी नजर आए। 'बिग बॉस मराठी सीजन 2' के तो वह विनर भी रहे हैं।