फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Episode 99 Nimrit Ahluwalia Hug Shiv Thakare in the Show

Bigg Boss 16: बिग बॉस शो में आया एक और ट्विस्ट, शिव और निमृत के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां

Mon, 09 Jan 2023 01:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 09 Jan 2023 01:47 AM IST
सार

बिग बॉस शो में शिव और निमृत के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा एपिसोड में निमृत शिव से नाराज दिखीं। जिसके बाद उन्होंने अपनी दोस्त को फिल्मी स्टाइल में मनाया।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Episode 99 Nimrit Ahluwalia Hug Shiv Thakare in the Show
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 का नया एपिसोड काफी मजेदार रहा। यह एपिसोड इमोशन, ड्रामा और लड़ाई झगड़े से भरपूर था। 99वें एपिसोड की शुरुआत बिग बॉस एंथम से हुई। इसके बाद साजिद शालीन भनोट से बात करते नजर आए। शालीन साजिद को बताते हैं कि वह बहुत बुरा महसूस कर रहे हैं। इसके बाद साजिद उन्हें समझाते दिखते हैं। दूसरी ओर शिव, स्टैन और अब्दु मस्ती-मजाक करते दिखते हैं। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को मिल चुका है विनर? शिव ठाकरे को पीछे छोड़ यह कंटेस्टेंट मार लेगा बाजी!
विज्ञापन

बता दें कि शो में अब निमृत और शिव के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं। शो में निमृत शिव से नाराज नजर आती हैंं। वहीं, शिव उन्हें मनाने नजर आते हैं। इसके बाद शिव फिल्मी स्टाइल में निमृत को सॉरी बोलते हैं, जिसके बाद निमृत सारी नाराजगी  भूलकर शिव को गले लगा लेती हैं। वहीं, पीछे से स्टैन कहते नजर आते हैं कि कितने फिल्मी हैं ये। शो में आगे टीना और शालीन के बीच एक बार फिर बहस देखने को मिलती है। वहीं, साजिद दोनों को समझाते नजर आते हैं। शो में आगे शेखर सुमन अपने अंदाज में घरवालों को रोस्ट करते दिखते हैं। बता दें कि कल का एपिसोड बहुत खास होने वाला है क्योंकि 100वें एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले बिग बॉस हाउस में एंट्री करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bollywood Couples: 'कोई आलू तो कोई मैड-हैटर',अपने पार्टनर्स को इन नामों से बुलाते हैं फिल्मी सितारे..

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इससे जुड़ा एक प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलते नजर आ रहे हैं। साजिद खान की बहन फराह खान भी अपने भाई से कल बहुत दिनों बाद मुलाकात करती नजर आएंगी। प्रोमो में देखा जा सकता है कि फराह अपने भाई साजिद को देखकर इमोशनल हो जाती हैं। साजिद भी अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाते और फफक कर रो पड़ते हैं। इस दौरान फराह उनसे कहती हैं कि मां तुम पर गर्व करेंगी।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed