फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Episode 96 ration task Mc Stan Archana Gautam Fight know all details

Bigg Boss 16: अर्चना-स्टैन से नाराज हुए बिग बॉस, घरवालों ने टास्क में गंवाया राशन पाने का सुनहरा मौका

Thu, 05 Jan 2023 01:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 05 Jan 2023 01:44 AM IST
सार

ताजा एपिसोड में बिग बॉस ने बताया कि घर में आज एक गेम होगा। इस खेल में जो जीतेगा उसे तीन में से एक दरवाजा खोलने का मौका मिलेगा। इन तीनों दरवाजों में से किसी एक घर का राशन है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Episode 96 ration task Mc Stan Archana Gautam Fight know all details
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 के नए एपिसोड में भी बहुत कुछ देखने को मिला। ताजा एपिसोड में झगड़े की वजह से एमसी स्टैन का मूड ऑफ नजर आया। इस दौरान साजिद, शिव और अब्दु उन्हें समझाते दिखे। वहीं, लड़ाई की वजह से अर्चना सौंदर्या से बात करते हुए भावुक हो गईं। अगले दिन बिग बॉस एंथम से सभी की सुबह हुई। शो में आगे बिग बॉस ने सभी घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाया। इसके बाद बिग बॉस सभी को बताया कि आज घर में मेला लगा है। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan: आस्क एसआरके में यूजर्स ने पूछे चटपटे सवाल, शाहरुख ने मजेदार अंदाज में इस तरह दिए जवाब
विज्ञापन

इसके बाद बिग बॉस ने कहा कि उनके कहने पर हर बार एक गेम होगा। हर गेम जो जीतेगा उसे तीन में से एक दरवाजा खोलने का मौका मिलेगा। इन तीनों दरवाजों में से किसी एक घर का राशन है। वहीं, एक में कोल्ड ड्रिंक है और तीसरे दरवाजे में कुछ भी नहीं है। इसके बाद सब गेम खेलते हैं और श्रीजिता पहले जीत जाती हैं। उन्हें एक दरवाजा खोलने का मौका मिलता है। वह दरवाजा खोलती हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Shah rukh khan: शाहरुख खान ने आलिया भट्ट को दिया नया नाम, छोटी अम्मा कपूर कहकर बुलाया

इसके बाद एमसी स्टैन को दरवाजा खोलने का मौका मिलाता है। स्टैन दरवाजा नंबर एक खोलते हैं तो उन्हें कोल्ड ड्रिंक मिलती है। इसके बाद सुंबुल को दरवाजा खोलने का मौका मिलता है। उन्हें भी कोल्ड ड्रिंक मिलती है। शो में आगे में बिग बॉस घरवालों से नाराज नजर आते हैं। इस दौरान वह एमसी स्टैन, अर्चना और टीना को भी जमकर सुनाते हैं। इसके साथ ही बिग बॉस बताते हैं कि इस हफ्ते घरवालों को एक टोकरी ही राशन से काम चलाना पड़ेगा। बिग बॉस के इस फैसले से घरवाले काफी हैरान नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed