फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 episode 104 shukravaar ka vaar bharti Harsh entry in Salman Khan show shalin commented on tina

Bigg Boss 16: भारती-हर्ष के सवालों के जाल में फंसे घरवाले, शालीन भनोट ने टीना दत्ता की सोच को बताया घटिया

Sat, 14 Jan 2023 12:38 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 14 Jan 2023 12:38 AM IST
सार

सलमान खान ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के लिए फिल्म 'आरआरआर' की टीम को बधाई दी। इसके लिए सलमान ने फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' पर डांस किया।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 episode 104 shukravaar ka vaar bharti Harsh entry in Salman Khan show shalin commented on tina
Bigg Boss 16 promo - फोटो : social media

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के हर एपिसोड में कुछ नया देखने को मिलता है। 'बिग बॉस' का आज का एपिसोड भी बेहद मजेदार रहा। एपिसोड के शुरुआत में सलमान खान ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के लिए फिल्म 'आरआरआर' की टीम को बधाई दी। इसके लिए सलमान ने फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' पर डांस किया। उन्होंने एसएस राजामौली, रामचरण और जूनियर एनटीआर की तारीफ भी की। इसके साथ ही सलमान खान ने सभी घरवालों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। भारती और हर्ष ने 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सभी घरवालों के साथ खूब मस्ती की। सलमान, भारती के बेटे गोला के साथ भी मस्ती करते दिखे।

विज्ञापन

'बिग बॉस' के आज के एपिसोड को और मजेदार बनाने के लिए कॉमेडियन भारती सिंह की एंट्री हुई। लोहड़ी मनाने के लिए भारती अपने पति हर्ष और अपने बेटे गोला यानी लक्ष्य लिंबाचिया के साथ सेट पर पहुंचीं। इस दौरान हर्ष ने कहा कि उनके बेटे गोला की पहली लोहड़ी है और वह इस मौके पर 'बिग बॉस' शो में आए हैं। इसके बाद दोनों ने मिलकर घरवालों के साथ खूब हंसी मजाक किया। भारती और हर्ष ने सभी घरवालों के साथ एक मजेदार खेल खेला। इस गेम में येलो और पिंक दो टीमें रहीं। इस दौरान साजिद-सुम्बुल-शिव और टीना-प्रियंका-शालीन एक झूले पर बॉल को बास्केट में डालते दिखे। वहीं इस गेम को पिंक टीम यानी शिव ठाकरे की टीम ने जीता।

विज्ञापन

घरवालों के साथ हंसी मजाक के बाद भारती और हर्ष ने एक खेल के दौरान प्रतिभागियों से तीखे सवाल भी पूछे। शिव से पूछा गया कि घर में ऐसे कौन से तीन प्रतिभागी हैं, जिनका घर में अस्तित्व नहीं है। इस गेम में शिव ने सौंदर्या, शालीन भनोट और टीना दत्ता का नाम लिया, जिसके बाद तीनों प्रतिभागियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद प्रियंका से पूछा गया कि इस घर में कौन से तीन गधे हैं। प्रियंका ने भी शिव की तरह ही सौंदर्या, शालीन भनोट और टीना दत्ता को चुना। वहीं, शालीन से सवाल पूछा गया कि घर में वह कौन से तीन सदस्य हैं, जिनकी सोच घटिया है। इस पर शालीन भनोट ने सबसे पहले टीना दत्ता का नाम लिया। फिर, अर्चना और प्रियंका की सोच को घटिया बताया। शालीन भनोट के मुंह से अपना नाम सुनकर टीना दत्ता भड़क गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed