{"_id":"64172bcb82710aa7bb0aac23","slug":"bigg-boss-16-contestant-abdu-rozik-mc-stan-fight-tajikistani-singer-slams-rapper-for-spreading-lies-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abu Rozik: एमसी स्टैन और अब्दु की दोस्ती में आई दरार, छोटे भाईजान ने रैपर को लेकर कह दी यह बड़ी बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Abu Rozik: एमसी स्टैन और अब्दु की दोस्ती में आई दरार, छोटे भाईजान ने रैपर को लेकर कह दी यह बड़ी बात
Sun, 19 Mar 2023 09:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 19 Mar 2023 09:07 PM IST
सार
हाल ही में अब्दु ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया था कि एमसी स्टैन शो के बाद से उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह उन प्रतियोगियों में से थे, जिन्होंने शो में हमेशा उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
एमसी स्टैन, अब्दु रोजिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिग बॉस 16 के दौरान मंडली काफी ज्यााद फेमस हुई थी। शो के खत्म होने के बाद अब इसके सदस्य अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन के बीच दरार पड़ गई है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अब्दु शिव ठाकरे और सुंबुल के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि मंडली अब खत्म हो चुकी है। यही नहीं, तजाकिस्तान मूल के सिंगर ने इसके पीछे की वजह भी बताई।
यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने लंदन में मनाया अपना पहला मदर्स डे, पति आनंद ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर
अब्दु ने तोड़ी चुप्पी
मीडिया से बातचीत के दौरान अब्दु रोजिक ने एमसी स्टेन के साथ अपने अनबन पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्हें स्टेन की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके फॉलोअर्स उनसे ज्यादा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने स्टैन से रील्स और स्टोरीज के माध्यम से अपने गाने को बढ़ावा देने के बारे में कभी बात नहीं की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Natu Natu: आरसी 15 के सेट पर प्रभुदेवा ने खास अंदाज में किया राम चरण का स्वागत, नाटू-नाटू पर डांस वीडियो वायरल
स्टैन के रवेैये से हैं खफा
बता दें कि हाल ही में अब्दु ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया था कि एमसी स्टैन शो के बाद से उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह उन प्रतियोगियों में से थे, जिन्होंने शो में हमेशा उनका समर्थन किया। हालांकि अब रैपर के रवैये की वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। यही वजह है कि वह उनसे निराश हैं।
यह भी पढ़ें- Protective Celebrity Parents: बच्चों के लिए कुछ नहीं सुनते ये सितारे, इस स्टार ने तो दे दिया था खुला चैलेंज
सीजन 16 के विनर हैं स्टैन
गौरतलब है कि बिग बॉस 16 में स्टैन ने सभी को पीछे छोड़कर यह शो जीता था। इस सीजन में अब्दु ने स्वेच्छा से शो को छोड़ दिया था। वहीं, शिव ठाकरे पहले रनरअप और प्रियंका दूसरी रनरअप रही थीं। इसके अलावा अर्चना गौतम और शालीन भनौत तीसरे और चौथे स्थान पर रहे थे। शो को जीतने के बाद स्टैन की लोकप्रियता में और अधिक इजाफा देखने को मिला है।