फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Salman Khan gave a big surprise to the family members this week no member get eliminated

Bigg Boss 15: सलमान खान ने घरवालों को दिया बड़ा सरप्राइज, इस हफ्ते कोई सदस्य नहीं हुआ ‘बेघर’

Mon, 25 Oct 2021 02:35 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 25 Oct 2021 02:35 AM IST
सार

इस बार कुल आठ सदस्य एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए थे। 

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Salman Khan gave a big surprise to the family members this week no member get eliminated
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

विस्तार

बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई बवाल और विवाद देखने को मिलते हैं। शो के 15वें सीजन में भी शुरूआत से हंगामे देखने को मिल रहे हैं। इस बार शो में पहले दिन से ही घर में घमासान मचा हुआ है। बीते हफ्ते घर में हुए बवाल के बाद बारी आई शो के होस्ट सलमान खान से मिलने की। वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान बीते हफ्तों में किए कारनामों के कारण गलती करने वाले सदस्यों की जमकर क्लास लगाई। 

विज्ञापन

वीकेंड का वार एपिसोड के दूसरे दिन यानी रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में मस्ती और मनोरंजन के साथ ही सभी को इंतजार था इस हफ्ते एलिमिनेट होने वाले सदस्य के नाम का। दरअसल, इस बार कुल आठ सदस्य एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए थे। 

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Salman Khan gave a big surprise to the family members this week no member get eliminated
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इन आठ सदस्यों में ईशान सहगल, माइशा अय्यर, सिंबा नागपाल, उमर रियाज, अफसाना खान, शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा और विशाल कोटियान का नाम शामिल था। ऐसे में शो में अंत में सभी सदस्य इस बात से परेशान थे कि इस हफ्ते कौन उन्हें छोड़कर जाने वाला है। 

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Salman Khan gave a big surprise to the family members this week no member get eliminated
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

शो के आखिर में सलमान खान सभी से कहा कि हंसी- खुशी के बाद बारी है थोड़े दुख यानी एलिमिनेशन की। सलमान की यह बात सुन सभी घरवालों चिंतित हो गए। घर से बेघर हुए सदस्य का नाम लेते हुए सलमान ने सिंबा का नाम पुकारा। 

 

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Salman Khan gave a big surprise to the family members this week no member get eliminated
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने कहा कि बड़ी मेहनत से आपने गेम शुरू किया था। काफी समय बाद आप थोड़ा बेहतर कर रहे थे, लेकिन वोट्स तो जनता के हाथ में ही है। इसलिए आपको घर से नहीं जाना होगा। इसके बाद ने सिंबा को बताया कि वह सेफ है और इस हफ्ते कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं होगा। यह सुन सभी घरवालें खुशी से झूम उठते हैं। 

Bigg Boss 15: Salman Khan gave a big surprise to the family members this week no member get eliminated
डॉनल बिष्ट और विधि पंड्या - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी पिछली बार किसी सदस्य को घर से बेघर नहीं किया था। हालांकि, इसके तुरंत बाद ही मिड वीक एविक्शन के कारण एक साथ दो सदस्यों को घर ने बाहर होना पड़ा था। इसके तहत डॉनल बिष्ट और विधि पंड्या को शो से बाहर होनी पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed