फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 14 fame Arshi Khan is going to get married with her boyfriend businessman Eshan Masih

Arshi Khan: एक्ट्रेस अर्शी खान करने जा रहीं हैं शादी! जानिए कौन हैं उनके होने वाले हमसफर

Wed, 23 Nov 2022 07:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 23 Nov 2022 07:06 PM IST
सार

अर्शी खान आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं। अब हाल ही में जानकारी सामने आई है कि अर्शी खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं।  

विज्ञापन
bigg boss 14 fame Arshi Khan is going to get married with her boyfriend businessman Eshan Masih
अर्शी खान, ईशान मसीह - फोटो : Social media

विस्तार

'बिग बॉस 14' से सुर्खियों में आने वाली एक्ट्रेस अर्शी खान इन दिनों अपने निकाह की बात को लेकर काफी चर्चाओं में है। अर्शी खान आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं। अब हाल ही में जानकारी सामने आई है कि अर्शी खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं।  

विज्ञापन

दरअसल अर्शी खान ने एक साक्षात्कार में खुद इस बात की पुष्टी की है कि वह जल्दी ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करंगी। हालांकि, उन्होंने अपने होने वाले हमसफर के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है। अर्शी ने अपने बॉयफ्रेंड की पहचान छुपाते हुए बस इतना ही इशारा दिया है कि  वह कोई टीवी एक्टर नहीं है, बल्कि एक बिजनेसमैन है।
Drishyam 2 Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' की मजबूत पकड़ बरकरार, बुधवार को फिल्म ने की इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्शी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ईशान मसीह के साथ वीडियोज आदि साझा करती रहती हैं, लेकिन एक्ट्रेस खुद ये  बात कह चुकी हैं कि ईशान सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं। इसलिए उनके फैंस  में इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि आखिर वह कौन है, जिसके साथ अर्शी शादी के बंधंन में बंधने जा रहीं हैं, लेकिन अर्शी ने अपने होने वाले शोहर की पहचान छुपाते हुए कहा है- 'बिग बॉस से आने के बाद मैंने यह फैसला किया है कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखूंगी।'
Shaktimaan: फुस्स हो गईं सिद्धांत चतुर्वेदी को ‘शक्तिमान’ बनाने की कोशिशें, रणवीर के साथ फाइनल हुआ ये निर्देशक

विज्ञापन

बिग बॉस सीजन 11 में भी अर्शी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, लेकिन बिग बॉस सीजन 14 में आने के बाद उन्हें एक बड़ी पहचान मिली। बिग बॉस के घर में अर्शी ने अपने  फैशन सेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था इसके अलावा अर्शी ‘इश्क में मरजावां’, ‘विष’ और ‘सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं अर्शी खान 2015 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के साथ अफेयर की वजह से भी चर्चाओं में आईं थीं।
Hit 2 Trailer: साउथ की इस फिल्म में दिखेगी श्रद्धा मर्डर केस की झलक, रिलीज हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed