फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Asim Riaz will apply black color on Shehnaz Kaur Gill face

BB13: 'वीकेंड का वार' में सिद्धार्थ-आसिम करेंगे शहनाज का मुंह काला, ये तीन भी होंगे शिकार

Sun, 01 Dec 2019 03:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 01 Dec 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Asim Riaz will apply black color on Shehnaz Kaur Gill face
Siddharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

'बिग बॉस में 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान हमेशा मस्ती का तड़का लगाते हैं। 30 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सलमान ने कंटेस्टेंट्स के खेल के हिसाब से सिद्धार्थ से उन्हें शतरंज के अनुसार टैग दिलवाए। वहीं दूसरे दिन कुछ ऐसा करने वाले हैं जिससे एक टास्क के बाद कंटेस्टेंट्स खुश होंगे तो वहीं दूसरे टास्क के बाद घर का माहौल थोड़ा बिगड़ सकता है। हाल ही में आए दो प्रोमो इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन


'बिग बॉस' के इस प्रोमो वीडियो को 'बिग बॉस 13' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। पहले प्रोमो वीडियो की बात करें तो सलमान खान यह देखेंगे कि कौन सा घरवाला कितने पानी में है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान सबसे पहले शहनाज का नाम लेते हैं। सलमान शहनाज से कहते हैं कि 'पूल के पास बनी पहली सीढ़ी पर खड़ी हो जाओ। तुम्हारे बारे में एक सवाल पूछा जाएगा जिसका जवाब बाकी घरवाले देंगे।' जवाब 'हां' में होने पर तुम्हें एक-एक करके सीढ़ी नीचे उतरना होगा।
विज्ञापन

 

सलमान ने आसिम से पूछा- 'क्या शहनाज ने आपको और सिद्धार्थ को एक दूसरे से अलग किया है? इसके बाद भाऊ से पूछते हैं कि क्या इस शो के होस्ट का नाम सलमान खान है? दोनों ही जवाब हां में देते हैं और शहनाज सीढ़ियों से नीचे उतरती हैं। शहनाज को ऐसा करते देख सभी हंसने लगते हैं। इसके बाद आसिम, विशाल और भाऊ की बारी आती है। जहां एक ओर यह प्रोमो वीडियो घरवालों को हंसाएगा तो वहीं दूसरे वीडियो से साफ है कि घर में बवाल होना तय है। 

इस वीडियो में 'पति पत्नी और वो' फिल्म के सितारे अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर बिग बॉस के घर के अंदर दिखाई दे रहे हैं। यह तीनों बारी-बारी से कंटेस्टेंट्स को बुलाएंगे और सवाल पूछेंगे। दो लोगों की सहमति पर कंटेस्टेंट के मुंह पर काली लगाई जाएगी। वीडियो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ और आसिम के साथ शहनाज भी नजर आ रही हैं। कार्तिक इन तीनों से सवाल पूछते हैं कि 'आप में से कौन है जो गद्दार साबित हो सकता है?' आसिम शहनाज का नाम लेते हैं और सिद्धार्थ सहमति जताते हैं। इसके बाद दोनों शहनाज का मुंह कालिख वाले बाउल में डुबो देते हैं। 
 

इसके बाद ये सितारे भाऊ,विशाल और आरती सिंह को बुलाते हैं। अनन्या पूछती हैं कि 'आप में से कौन है जिसने नकाब पहन रखा है? विशाल भाऊ का नाम लेते हैं और उनका चेहरा कालिख वाले बाउल में डुबो देते हैं। आखिर में रश्मि, शेफाली और हिमांशी को बुलाया जाता है। भूमि पूछती हैं कि आप में से किसका शो में योगदान कम है? दोनों रश्मि का नाम लेती हैं। यह सुनते ही रश्मि रोने लगती हैं। इसके बाद सिद्धार्थ कहते हुए दिखाई दिए कि रोना इनका रोज होता है। 

यह भी पढ़ें- BB13: 'वीकेंड का वार' में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा में से कौन होगा बाहर? सलमान से पहले जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed