फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   big boss will be good platform for me?alli avram

मुझे और 'मिक्की वायरस' को फायदा देगा 'बिग बॉस': ऐली अवराम

Mon, 16 Sep 2013 04:39 PM IST
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 16 Sep 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
big boss will be good platform for me?alli avram
बॉलीवुड में आपकी पहली फिल्म रिलीज के लिए तैयार है और आप 'बिग बॉस' के घर में! क्यों?
विज्ञापन

जी हां, मेरी फिल्म ‘मिक्की वायरस’ अगले महीने रिलीज हो रही है। मैं 'बिग बॉस' के बारे में ज्यादा जानती नहीं थी। फिर जब मैंने इसे समझा तो मुझे लगा कि यह अच्छा मौका है, जहां होने से दर्शक मुझे अच्छी तरह पहचान सकेंगे।


फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने कोई ऐतराज किया?
वे लोग बहुत खुश थे। लेकिन थोड़े दुखी भी थे कि मैं फिल्म के प्रमोशन में नहीं रहूंगी। लेकिन मैं 'बिग बॉस' के माध्यम से अपनी फिल्म को प्रमोट करती रहूंगी।
विज्ञापन


क्या सलमान खान भी शो में आने का एक कारण थे?
जब मुझे पता चला कि सलमान इस शो को होस्ट करते हैं तो निश्चित रूप से मुझे 'बिग बॉस' के घर में आने का फैसला लेने में मदद मिली।

यहां आप क्या उम्मीद कर रही हैं,स्वर्ग या नर्क?
मैं नर्वस हूं। मुझे नहीं पता कि क्या होगा। मैं इसे लाइफ एक्सपीरियंस के तौर पर ले रही हूं।

'बिगबॉस' के बाद दूसरे टेलीविजन शो में भी नजर आएंगी या पूरा ध्यान फिल्मों पर देंगी?
मैं पूरी तरह से फिल्मों पर ध्यान दूंगी। बिग बॉस का कॉन्सेप्ट मुझे अच्छा लगा इसलिए मैं यहां हूं।

'बिगबॉस' के घर में लंबे समय तक रहने के लिए क्या आपने कोई रणनीति बनाई है?
मैं इसे सिर्फ एंजॉय करना चाहती हूं। इसके लिए मैंने किसी तरह की स्ट्रेटजी नहीं बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed