{"_id":"5e2bb9826086fc4a4141d096f06491c8","slug":"big-boss-update-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' में अनीता- डिंपल की कंट्रोर्वसी भुनना शुरू","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस' में अनीता- डिंपल की कंट्रोर्वसी भुनना शुरू
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Thu, 03 Oct 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश खन्ना की पूर्व प्रेमिका अनीता आडवाणी एक बार फिर से सार्वजनिक तौर पर रोईं हैं।
विज्ञापन
'बिग बॉस' में अनीता आडवानी ने अपनी और काका की निजी जिंदगी की कुछ मसलाों से पर्दा हटाया है। इस दौरान उन्होंने नाम न लेते हुए डिंपल एंड फैमिली को भी आड़े हाथों लिया।
राजेश खन्ना की याद करते हुए अनीता की आंखों में आंसू भी आ गए। अनीता ने शो में बताया कि जब तक राजेश जीवित रहे उन्होंने एक भी आंसू आंखों में नहीं आने दिया। लेकिन उनके जाने के बाद कुछ लोगों ने उनकी जिंदगी बहुत खराब कर दी।
विज्ञापन
काका की यादों को उनसे दूर कर दिया। उनको काका के घर से भी निकाल दिया। ये सारी बातें याद करते हुए अनीता काफी दुखी हो गई और उनकी आंखों से आंसू झलक उठे।
इससे पहले भी शो में अनीता राजेश खन्ना की यादें ताजा कर चुकी हैं लेकिन डिंपल के बारे में अभी तक प्रत्यक्ष या अप्रत्क्ष रूप से उन्होंने कुछ नहीं बोला था।
विज्ञापन