फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bharti singh Haarsh Limbachiyaa revealed second son name Yashveer share photos see post

भारती सिंह ने किया दूसरे बेटे का नामकरण, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें; सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

Wed, 28 Jan 2026 04:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 28 Jan 2026 04:23 PM IST
सार

Bharti Singh's Second Son's Name: भारती सिंह ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। वहीं आज उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नामकरण किया और अपने फैंस के जश्न की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिन पर सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
bharti singh Haarsh Limbachiyaa revealed second son name Yashveer share photos see post
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और पति हर्ष लिम्बाचिया ने आज सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बेटे के नाम की घोषणा की और साथ ही जश्न की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भारती का बड़ा बेटा गोला छोटे भाई को गोद में उठाए बेहद प्यार से निहारता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen)



 

भारती सिंह ने क्या रखा है दूसरे बेटे का नाम?
भारती सिंह ने आज इंस्टाग्राम पर अपने दोनों बेटों और पति हर्ष के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। ये सभी तस्वीरें दूसरे बेटे के नामकरण के जश्न की हैं। भारती ने अपने दूसरे बेटे का नाम यशवीर (Yashveer) रखा है। 'यशवीर' नाम का अर्थ प्रसिद्धि और गौरव से जुड़ा होता है।

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
भारती के बड़े बेटे का नाम लक्ष्य और छोटे बेटे का नाम यशवीर है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी, टीवी एक्ट्रेस किश्वर राय मर्चेंट, ईशा सिंह, अदा खान ने भारती की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने लिखा, 'अति सुंदर'। एक फैन ने लिखा, 'लक्ष्य और यशवीर अच्छा नाम है बहुत प्यारा'। दूसरे फैन ने लिखा, 'यशवीर बहुत अच्छा नाम है और यशवीर को बहुत सारा प्यार और आप सबको भी प्यार।'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बारे में
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी कमाल की है। दोनों कई लोकप्रिय कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। 3 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के दो बच्चे हैं। दोनों ने मिलकर अपनी 'H3 प्रोडक्शंस' नाम की प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की है। वे 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे कई शो में एक साथ दिखाई दिए हैं। दोनों अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। भारती के बड़े बेटे का नाम लक्ष्य और छोटे बेटे का नाम यशवीर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed