फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bekaboo Serial to Off Air From TV will Continue on OTT Platform Confirm Shalin Bhanot

Bekaboo: अब टीवी पर प्रसारित नहीं होगा 'बेकाबू', शालीन भनोट बोले- डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी रहेगा शो

Sun, 09 Jul 2023 08:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 09 Jul 2023 08:03 PM IST
सार

शालीन भनोट ने कहा, "बेकाबू हमेशा एक सीमित शो था। वास्तव में मैं नौ जुलाई के बाद ब्रेक पर जाने के लिए तैयार था, लेकिन मुझे सूचित किया गया कि शो ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन किया है।''

विज्ञापन
Bekaboo Serial to Off  Air From TV will Continue on OTT Platform Confirm Shalin Bhanot
बेकाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

रियलिटी शो बिग बॉस 16 से दिल के दिलों में खास जगह बनाने वाले शालीन भनोट ने बीबी हाउस से बाहर निकलने के बाद एकता कपूर के सीरियल 'बेकाबू' से छोटे पर्दे पर वापसी की थी। इसमें उनके साथ ईशा सिंह और मोनालिसा मुख्य भूमिकाओं में थीं। ब्यूटी एंड द बीस्ट से प्रेरित कहे जाने वाले इस शो का प्रीमियर इस साल मार्च में कलर्स टीवी पर हुआ था। इसे प्रशंसकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। 

विज्ञापन

ऑफ एयर होगा बेकाबू

हालांकि, बीते कुछ समय से बेकाबू टीआरपी चार्ट पर खराब प्रदर्शन कर रहा है। चूंकि रोहित शेट्टी का खतरों के खिलाड़ी 13 अगले हफ्ते से चैनल पर प्रीमियर के लिए तैयार है, ऐसे यह कहा जा रहा था कि नागिन 6 के साथ यह सीरियल भी ऑफ एयर होने जा रहा है। अब इस शो के दोनों कलाकारों ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि टीवी से यह शो ऑफ एयर होने वाला है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया है कि भले ही छोटे पर्दे पर शो प्रसारित न हो, लेकिन यह बंद नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी रहेगा शो

ईटाइम्स से बात करते हुए शालीन भनोट ने कहा, "बेकाबू हमेशा एक सीमित शो था। वास्तव में मैं नौ जुलाई के बाद ब्रेक पर जाने के लिए तैयार था, लेकिन मुझे सूचित किया गया कि शो ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए यह अब वहां जारी रहेगा।" वहीं, ईशा सिंह ने कहा, "हां, यह शो अब टीवी दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं होगा, लेकिन, मुझे खुशी है कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा और ऑनलाइन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए यह बहुत अच्छा होगा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए शूटिंग करने के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। यह बहुत अच्छी खबर है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed