फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Barkha Bisht confirms divorce with Indraneil Sengupta her main priority is now her daughter Meira

Barkha: इंद्रनील-बरखा की राहें जुदा, एक्ट्रेस ने तलाक की पुष्टि करते हुए कहा- यह मेरे जीवन का सबसे कठिन फैसला

Thu, 27 Apr 2023 05:57 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 27 Apr 2023 05:57 PM IST
सार

बरखा बिष्ट ने इंद्रनील से तलाक की खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है। साथ ही इसे अपनी जिंदगी का सबसे कठिन फैसला बताती नजर आई हैं। 

 

विज्ञापन
Barkha Bisht confirms divorce with Indraneil Sengupta her main priority is now her daughter Meira
बरखा बिष्ट-इंद्रनील सेनगुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘कितनी मस्त है जिंदगी’ शो से छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली एक्ट्रेस बरखा बिष्ट जाना-माना नाम हैं। बरखा ने कई बेहतरीन सीरियल में काम किया है। वहीं, शो ‘दो नाम एक राधा एक श्याम’ के दौरान बरखा की मुलाकात इंद्रनील सेनगुप्ता से हुई थी। इंद्रनील भी टेलीविजन जगत के चहेते एक्टर हैं। छोटे पर्दे के साथ-साथ इंद्रनील फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुके हैं। वहीं, बरखा और इंद्रनील के बीते दो साल से अलग रहने की खबरें सुर्खियों में थीं, जिस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए अलगाव की पुष्टि कर दी है। 

विज्ञापन

बरखा ने लगाई तलाक की खबर पर मुहर 

बरखा बिष्ट ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वह जल्द ही इंद्रनील से तलाक लेने जा रही है। इतना ही नहीं बरखा ने यह भी बताया है कि यह उनके जीवन के सबसे कठिन फैसलों में से एक रहा है। एक्ट्रेस का कहना है, 'हमारा तलाक जल्द होने जा रहा है। यह मेरे जीवन के सबसे कठिन फैसलों में से एक रहा है।' हालांकि, बरखा ने अलगाव की वजह का खुलासा नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट्रेस के लिए बेटी पहली प्राथमिकता 

बरखा बिष्ट ने यह भी साफ किया है कि उनकी बेटी फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं एक अकेली मां हूं और मीरा मेरी प्राथमिकता है। काम के मोर्चे पर, मैं ओटीटी स्पेस में दिलचस्प प्रोजेक्ट कर रही हूं। मैं टीवी और फिल्मों में भी अच्छे प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हूं।'

Vikramaditya Motwane: विक्रमादित्य ने Ak वर्सेज Ak के लिए अक्षय को किया याद, बोले- बस ऑफिस से नहीं निकाला

विज्ञापन

इंद्रनील ने दिया था यह बयान 

इससे पहले इंद्रनील ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, 'निजी तौर पर, मैं केवल अपने बारे में ही बात कर सकता हूं। मैं पूरी कोशिश करता हूं और इस बात का पालन करता हूं कि मेरा काम सार्वजनिक उपभोग के लिए है, लेकिन मेरा निजी जीवन नहीं।' एक्टर ने साफ किया था कि निजी जिदंगी को लेकर उठने वाली अफवाहें उन्हें परेशान करती हैं। 

Kunal Kemmu: कुणाल ने बताया कैसे बने बेहतर कलाकार, फिल्मों के चुनाव को लेकर कही यह बड़ी बात

साल 2008 में बरखा-इंद्रनील ने की थी शादी

इंद्रनील और बरखा की पहली मुलाकात साल 2006 में 'प्यार के दो नाम एक राधा, एक श्याम' के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और इंद्रनील ने बरखा को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूजे को डेट करने के बाद एक मार्च 2008 के दिन शादी रचा ली थी। सात फेरे लेने के तीन साल बाद कपल ने एक बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था, जिसका नाम मीरा सेनगुप्ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed