फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Balika Vadhu 2: The story of Balika Vadhu unfolds nine years ahead Shivangi Joshi Samruddhi and Randeep will enter in the show

Balika Vadhu 2: नौ साल आगे निकली ‘बालिका वधू’ की कहानी, शिवांगी जोशी, समृद्ध और रणदीप की एंट्री

Fri, 26 Nov 2021 02:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 26 Nov 2021 02:13 PM IST
सार

कलर्स चैनल के शो 'बालिका वधू' की कहानी जल्दी ही आगे बढ़ने वाली है और इसी के साथ शो के लीड कलाकार भी बदल जाएंगे।

विज्ञापन
Balika Vadhu 2: The story of Balika Vadhu unfolds nine years ahead Shivangi Joshi Samruddhi and Randeep will enter in the show
बालिका वधू- 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

धारावाहिक ‘बालिका वधू’ के दूसरे सीजन में आनंदी का अब तक का सफर बेहद प्यारा रहा है। अब आनंदी के लिए जिंदगी के अगले चरण में कदम रखने की तैयारी करने का समय आ गया है। कलर्स चैनल के शो 'बालिका वधू' की कहानी जल्दी ही आगे बढ़ने वाली है और इसी के साथ शो के लीड कलाकार भी बदल जाएंगे। अभिनेत्री शिवांगी जोशी अब इस शो में बड़ी 'आनंदी' का किरदार निभाएंगी, वहीं रणदीप राय को आनंद और समृद्ध बावा को जिगर की भूमिकाओं में देखा जाएगा।

विज्ञापन

पर्दे पर आनंदी की भूमिका निभाने पर शिवांगी ने कहा, ''पर्दे पर आनंदी का किरदार निभाना मेरे द्वारा निभाई गई सबसे प्रतिष्ठित भूमिकाओं में से एक है और मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। उसकी कहानी उन सभी महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है, जिन्हें हमारे समाज की पैतृक व्यवस्था द्वारा कुचल दिया गया है और वे किस तरह उन रूढ़ियों को तोड़कर अपना भाग्य खुद लिखना शुरू करती हैं। धारावाहिक ‘बालिका वधू’ का हिस्सा बनकर मुझे वाकई में बहुत खुशी हो रही है।''

विज्ञापन

Balika Vadhu 2: The story of Balika Vadhu unfolds nine years ahead Shivangi Joshi Samruddhi and Randeep will enter in the show
रणदीप राय, शिवांगी जोशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, आनंद का किरदार निभाने जा रहे रणदीप राय ने कहा, ''धारावाहिक ‘बालिका वधू’ टेलीविजन के इतिहास में एक सबसे कामयाब शो है और मुझे खुशी है कि आनंद का लीड किरदार निभाने का मौका मुझे मिला। आनंद एक जिम्मेदार इंसान है और सच्चाई के रास्ते पर चलता है। वह अपने परिवार का शुक्रगुजार है कि उन्होंने उसे गोद लिया। मैं यह किरदार निभाने के लिये उत्सुक हूं और उम्मीद है कि दर्शक इस अवतार में मुझे पसंद करेंगे। मैं कलर्स का आभारी हूं कि उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिये मुझ पर भरोसा किया।”

Balika Vadhu 2: The story of Balika Vadhu unfolds nine years ahead Shivangi Joshi Samruddhi and Randeep will enter in the show
समृद्ध बावा, शिवांगी जोशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में बड़े जिगर की भूमिका निभाने के लिए तैयार समृद्ध बावा कहते हैं, ''धारावाहिक ‘बालिका वधू’ एक कामयाब शो है, जिसे अधिकतर घरों में देखा जाता है। दर्शकों ने इस शो को भरपूर प्यार दिया है। जिगर जैसा एक उलझा हुआ किरदार निभाना मेरे लिये एक बड़ी चुनौती है। कलर्स के साथ एक बार फिर से काम करने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और इस नये सफर को शुरू करने लिये काफी उत्सुक हूं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed