फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bade Acche Lagte Hain to end soon?

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ हो जाएगा बंद

Sun, 04 May 2014 07:40 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2014 07:40 AM IST
विज्ञापन
Bade Acche Lagte Hain to end soon?

टीवी का हिट सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं अब बंद होने जा रहा है। इसके बंद होने की डेट भी आ गई है।

विज्ञापन


टीवी सीरियल शुरू हो तो हो जाते हैं, लेकिन हिट होने के बाद कोई यह भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि आखिर वे कब कहां किस मोड़ पर खत्म होंगे। ऐसा ही कुछ कामयाब सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के साथ हो रहा था।

खैर, ढेर सारे ट्विस्ट एंड टर्न लेने के बाद आखिर इस कहानी में जब ऐसा कुछ बाकी नहीं रह गया कि निर्माता-निर्देशक आगे चला सकें तो इसे बंद करने का फैसला ले लिया गया है। खबर है कि मई के अंत तक यह सीरियल विदा हो जाएगा।
विज्ञापन


उम्रदराज प्रिया (साक्षी तंवर) और राम (राम कपूर) की लव स्टोरी के आगाज से शुरू होने वाली यह कहानी समय-समय पर ट्रेक बदलती रही। यहां तक कि इसमें कई ‘लीप’ भी आए और इसने वक्त की लंबी छलांगें भरी। लेकिन जब कोई भी ट्रेक सफल नहीं रहा तो फिर-फिर राम और प्रिया का रोमांस लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर-फिर वे बिछुड़े। लेकिन यह कब तक चलता? वर्तमान में सीरियल की कहानी दोनों की बेटी पिहू के बॉयफ्रेंड सैम की मर्डर मिस्ट्री पर आ पहुंची है। सैम की हत्या में संदेह राम पर है।


जबकि प्रिया को इस बात पर विश्वास नहीं है और उसने खुद अपने स्तर पर तहकीकात शुरू कर दी है। आगे क्या होगा शायद आप भी जानते हैं। खैर, अंत में कहानी के सारे सिरे जुड़ जाएंगे और राम-प्रिया सदा के लिए मिल जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed