फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ayush Garg to become First contestant of 'Kaun Banega Crorepati 14' to win 'Dhan Amrit

KBC 14: अमृत धन जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बनेंगे आयुष गर्ग, बिग बी संग जमकर करेंगे धमाल

Fri, 12 Aug 2022 10:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 12 Aug 2022 10:52 PM IST
सार

आजादी के 75 साल के मौके पर इस बार शो में 75 लाख के सवाल का एक नया पड़ाव जोड़ा गया है। इसी क्रम में इस सीजन दिल्ली के 27 वर्षीय आयुष गर्ग शो में स्वतंत्रता दिवस विशेष के आगामी एपिसोड का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
Ayush Garg to become First contestant of 'Kaun Banega Crorepati 14' to win 'Dhan Amrit
KBC 14 - फोटो : Social media

विस्तार

टेलीविजन का मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट आया है। शो का नया सीजन अब टेलीकास्ट होने लगा है। इस बार दर्शकों को शो में कई तरह के नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आजादी के 75 साल के मौके पर इस बार शो में 75 लाख के सवाल का एक नया पड़ाव जोड़ा गया है। इसी क्रम में इस सीजन दिल्ली के 27 वर्षीय आयुष गर्ग शो में स्वतंत्रता दिवस विशेष के आगामी एपिसोड का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन

 

इतना ही नहीं शो में शिरकत करने के साथ ही आयुष 75 लाख की पुरस्कार राशि धन अमृत जीतने वाले इस सीजन के पहले प्रतियोगी भी बनेंगे। आगामी एपिसोड में आयुष अपनी प्रेमिका के साथ शो में नजर आएंगे। इस दौरान वह बिग बी के साथ ऑनलाइन डेटिंग से जुड़ी कई सारी बातें करते भी दिखेंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन भी काफी रूचि लेते नजर आएंगे। शो में पहुंचे आयुष से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ऑनलाइन डेटिंग से जुड़े कई सवाल करते नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में सामने आए इस एपिसोड के प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन आयुष से पूछते हैं कि वह शो में किसके साथ आए हैं। इस पर आयुष बताते हैं कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शो में आए हैं। आयुष का जवाब सुन बिग बी चुटकी लेते हुए कहते हैं कि आज तक इस शो में हर कोई अपने दोस्त या माता-पिता के साथ आया है, पहली बार यहां कोई गर्लफ्रेंड के साथ आया है। इसके बाद अभिनेता आयुष से पूछते हैं कि उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछते हैं। इस पर आयुष जवाब देते हैं कि वह ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए एक दूसरे से मिले थे।

 

विज्ञापन

इसके बाद अमिताभ बच्चन ऑनलाइन डेटिंग से जुड़े सवाल पूछना पूछने लगते हैं। बिग बी ने पूछा कि ऑनलाइन डेटिंग क्या होती है। इतना ही नहीं रही इस सवाल के बाद वह सफाई देते हुए कहते हैं कि मैं यह अपने लिए नहीं पूछ रहा हूं। सामने आए शो के प्रोमो वीडियो को देख कहा जा सकता है कि शो का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। साथ ही हॉट सीट पर बैठे आयुष गर्ग 75 लाख की राशि जीतने वाले पहले प्रतियोगी बनते भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed