फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Asha Parekh and Dharmendra to be special guests in Indian Idol 11

इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे धर्मेंद्र और आशा पारेख, दोनों की इस अदा पर जमकर बजीं तालियां

Thu, 12 Dec 2019 06:50 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 12 Dec 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
Asha Parekh and Dharmendra to be special guests in Indian Idol 11
Asha Parekh and Dharmendra - फोटो : amar ujala, mumbai

म्यूजिक रिएल्टी शोज में हमेशा अपनी अलग पहचान बनाने वाले धारावाहिक इंडियन आइडल का 11वां सीजन काफी रोमांचक दौर में पहुंचता दिख रहा है। शो के सबसे दमदार प्रतिभागी सनी हिंदुस्तानी को इन दिनों एक और गायक ऋषभ चतुर्वेदी से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। अगले एपिसोड में ऋषभ की खास मेहमानों धर्मेंद्र और आशा पारेख से दिलचस्प मुलाकात होने वाली है।

विज्ञापन


इंडियन आइडल के आगामी एपिसोड की शूटिंग के दौरान जब सेट पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और आशा पारेख पहुंचे तो पूरा माहौल ही अलग नजर आया। धर्मेंद्र ने इस दौरान अपने चिर परिचित मस्तमौला अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया और सबके साथ खूब फोटो खिंचवाईं। आशा पारेख ने भी अपनी करियर यात्रा के कुछ दिलचस्प किस्से शूटिंग के दौरान लोगों के साथ साझा किए।
विज्ञापन


इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान ऋषभ चतुर्वेदी ने आशा पारेख की फिल्म कटी पतंग के गाने 'प्यार दीवाना होता है' और धर्मेंद्र की फिल्म जुगनू के गाने 'प्यार के इस खेल में' गानों पर प्रस्तुति दी तो दोनों खास मेहमानों ने खुलकर तालियां बजाईं। हाल ही में ऋषभ ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए अपनी चाहत दिखाई थी और यही बात उन्होंने धर्मेंद्र के सामने भी दोहराई। इस पर सीनियर देओल ने कहा कि वह भी आलिया भट्ट के काम को पसंद करते हैं लेकिन आज तक उनसे मुलाकात नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग लाई अर्जुन कपूर की महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश, देश भर से मिला हजारों का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed