फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   more than four thousand women work with arjun kapoor foundation FoodCloud

रंग लाई अर्जुन कपूर की महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश, देश भर से मिला हजारों का साथ

Thu, 12 Dec 2019 12:26 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 12 Dec 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
more than four thousand women work with arjun kapoor foundation FoodCloud
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram

अभिनेता अर्जुन कपूर के शुरू किए अनोखे स्टार्ट अप ने तमाम ऐसी महिलाओं को रोजगार देना शुरू कर दिया है, जो अपना घर छोड़कर बाहर काम करने नहीं जा सकतीं। इस स्टार्ट अप के जरिए अर्जुन कपूर ने देश भर में ऐसी महिलाओं को एक साथ एक प्लेटफॉर्म पर लाने की मुहिम शुरू की है जो दफ्तरों और अन्य व्यावसायिक संगठनों में काम करने वालों को घर जैसा खाना पहुंचा सकती हैं। अर्जुन कपूर के इस स्टार्टअप से अब तक देश की चार हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं और इनमें एक बड़ी संख्या उत्तर भारत की है।

विज्ञापन


अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ रवाना होने से पहले अर्जुन कपूर ने बताया कि इस कोशिश के तहत उनका उद्देश्य घरेलू महिलाओं को और अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। फूड क्लाउड नाम के इस स्टार्टअप से जुड़कर चार हजार से अधिक महिलाओं ने अपने व्यक्तिगत सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए हमसे हाथ मिलाया है।
विज्ञापन


अर्जुन कहते हैं, “समाज में लैंगिक समानता के प्रति एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने वाला यह उपक्रम मेरे दिल के बेहद करीब है और पिछले कुछ महीनों से मैं अपनी ओर से इस मंच के बारे में जागरूकता बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि यह अनूठा और प्रभावशाली मंच एक बड़े सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति करेगा और गृहणियों और घरेलू महिलाओं को सशक्त बनाने में योगदान करेगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन


यशराज फिल्म्स की नजर अब क्षेत्रीय सिनेमा पर, ये मराठी हीरोइन बनेंगी शमशेरा में रणबीर कपूर की पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed