{"_id":"ef5e48d0-aa50-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"asawari-joshi-on-disney-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ऑफिस-ऑफिस' फेम आसावरी बनीं इंस्पेक्टर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'ऑफिस-ऑफिस' फेम आसावरी बनीं इंस्पेक्टर
फीचर डेस्क
Updated Sun, 21 Apr 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
दोस्ती, प्यार और साहस इन सारे गुणों से पूर्ण शो देखने का मजा ही कुछ और है।
विज्ञापन
डिज्नी चैनल पर प्रसारित हो रहा शो 'शेक इट अप' इसका बेहतर उदाहरण है, जिसमें मुख्य भूमिका में हैं चर्चित मराठी अभिनेत्री आसावरी जोशी।
आसावरी को इससे पहले 'ऑफिस-ऑफिस' में उनके फेवरिट ‘यही तो।’ डायलॉग के कारण खूब पसंद किया गया था।
नए शो के बारे में आसावरी कहती हैं, 'यह शो खासकर बच्चों को पसंद आएगा। मैं किरण वालिया नाम की पुलिस इंस्पेक्टर बनी हूं। यह ऐसी पुलिसवाली है, जो बाहर तो पुलिसवाली है, पर घर में एक मां है। उसके दो बच्चे हैं और दोनों को अनुशासन, ईमानदारी और अच्छे गुण सिखाने की चुनौती किरण पर है। यही शो का थीम है।'
मराठी शोज में व्यस्त आसावरी कलर्स के शो 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है' में भी काम कर चुकी हैं।
आसावरी कहती हैं, `आने वाले वक्त में मुझे लोग हिंदी के चैनलों पर देख पाएंगे। 'शेक इट अप' भी अच्छा शो है, जिसमें मां और उसके बच्चों की मस्ती तो है, वहीं पति के बाहर रहने पर महिला को किस कदर परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसे भी दिखाया गया है।’
विज्ञापन