{"_id":"5e6b5d1c8ebc3ea4e448f4e2","slug":"arun-govil-wii-seen-in-zee-studio-new-horror-show-the-wife-with-gurmeet-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े परदे पर लोगों को डराने आ रहे छोटे परदे के ‘राम’, जी स्टूडियो ने किया हॉरर फिल्म द वाइफ का एलान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बड़े परदे पर लोगों को डराने आ रहे छोटे परदे के ‘राम’, जी स्टूडियो ने किया हॉरर फिल्म द वाइफ का एलान
Fri, 13 Mar 2020 03:47 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Fri, 13 Mar 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
गुरमीत चौधरी
- फोटो : file photo
छोटे परदे पर अरुण गोविल के बाद दूसरे सबसे लोकप्रिय राम रहे अभिनेता गुरमीत चौधरी जल्द ही एक हॉरर फिल्म पर नजर आएंगे। जी स्टूडियोज ने शुक्रवार को इस फिल्म का एलान किया। फिल्म का नाम है, द वाइफ और ये फिल्म इस साल हैलोवीन से एक दिन पहले यानी 30 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
अंग्रेजी फिल्मों और डरावने साहित्य में 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को काफी अशुभ माना जाता है। फ्राइडे द थर्टीन्थ नाम से फिल्में, सीरीज और तमाम कहानियां बन चुकी हैं। इसी तारीख को जी स्टूडियो ने अपनी इस हॉरर फिल्म का एलान किया। फिल्म में गुरमीत चौधरी लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
करीब 11 साल टेलीविजन पर काम करने के बाद गुरमीत चौधरी ने साल 2015 में फिल्म खामोशियां से बड़े परदे पर कदम रखा था। अब तक वह वजह तुम हो, लाली की शादी में लड्डू दीवाना और पलटन जैसी फिल्में कर चुके हैं। जे पी दत्ता की फिल्म पलटन को भी जी स्टूडियोज ने ही रिलीज किया था। गुरमीत के साथ इस फिल्म में सयानी दत्ता भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग इन दिनों जयपुर में चल रही है।
विज्ञापन
पढ़ें: बड़े सितारों से लेकर नेताओं तक, कोरोना वायरस का शिकार हुईं ये हस्तियां, PM की पत्नी भी आई चपेट में