{"_id":"32c75ff954545ee3eff5f16b50c52d86","slug":"arman-kohli-said-i-am-not-like-as-imaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' के इस प्रतियोगी की निगाह तो सलमान पर है","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस' के इस प्रतियोगी की निगाह तो सलमान पर है
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 16 Sep 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
'बिग बॉस' में होने वाली लड़ाइयों पर गौहर कहती हैं लोग हर बात के बारे में एक राय बना कर रखते हैं। मैं ऐसा नहीं करती। मेरी लाइफ का फंडा यही है कि मैं हर बात को अपनी तरह देखती समझती हूं। उसके बाद ही कुछ फैसला करती हूं।
विज्ञापन
फिल्मों के बाद टीवी का रुख क्यों किया इस प्रश्न पर वह कहती हैं मैं एक एक्टर हूं और यहा आखिरकार आपके टैलेंट को देखते हुए ही काम मिलता है। मैं खुशनसीब हूं कि एक साथ फिल्में, लाइव म्यूजिकल शो और टेलीविजन एक साथ कर पाती हूं।
विज्ञापन
वहीं अरमान का कहना है कि वह तो बिग बॉस में सलमान को पकड़ने आए हैं। यह पूछने पर कि पिछली बार इस शो में आने का प्रस्ताव क्यों खारिज किया उनका कहना था कि तब वह मानसिक रूप से तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
इस बार जल्द ही मेरी तीन फिल्में शुरू हो रही हैं। मुझे सलमान खान को पकड़ना था और मैंने सोचा कि बिग बॉस से अच्छा कोई मौका नहीं हो सकता। ये मेरा बड़ा सोचा-समझा कदम है। जिसका मैं पूरा लुत्फ लूंगा।
ये पूछने पर कि स्वर्ग और नर्क में आप कैसे खुद को फिट कर पाएंगे उनका कहना था कि वह जैसे को तैसा कहावत पर अमल करेंगे। वह ये भी बोले कि मैं कोई ईमान (बिग बॉस-6 के एक प्रतियोगी) तो हूं नहीं इसलिए उस तरह के ड्रामे तो नहीं करूंगा। फिर सामने वाले बंदे के व्यवहार पर निर्भर करेगा।