फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Anupamaa: Anupamaa aka Rupali ganguli dance video goes viral

Anupamaa: 'अनुपमा' के सेट से रुपाली गांगुली ने साझा किया वीडियो, कहा- "रात के तीन बज रहे हैं..."

Fri, 25 Mar 2022 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 25 Mar 2022 04:50 PM IST
सार

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Anupamaa: Anupamaa aka Rupali ganguli dance video goes viral
रुपाली गांगुली - फोटो : social media

विस्तार

छोटे पर्दे पर अनुपमा के 25 साल के संघर्ष और अनुज के साथ उनकी प्रेम कहानी दर्शकों को खूब भा रही है। शो, लॉन्च होने के बाद से ही टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। इसने टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर के शो 'नागिन 6' को भी पीछे छोड़ दिया है। अपने शो की ऐसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के लिए सेट से छोटे-छोटे मोमेंट साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा कर अपने फैंस को ट्रीट दी है। 

विज्ञापन

Anupamaa: Anupamaa aka Rupali ganguli dance video goes viral
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

रुपाली गांगुली का कमरतोड़ डांस 
सालों बाद टीवी धारावाहिक 'अनुपमा' से छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली रुपाली गांगुली आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने शो से जुड़ी अपडेट्स अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहतीं हैं। अपनी पॉपुलैरिटी को एंजॉय कर रहीं अनुपमा ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियाे में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने 'घाघरा' पर डांस करती नजर आ रहीं हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Anupamaa: Anupamaa aka Rupali ganguli dance video goes viral
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

रात को 3 बजे ठुमका लगाते नजर आईं 'अनुपमा'
इस वीडियो में रुपाली बेहद खूबसूरत घाघरे में ठुमका लगाते हुए नजर आ रहीं हैं। वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री लिखती हैं, "रात के तीन बजे...शॉट चेंज हो रहा है...सुबह नौ बजे से शूट कर रहे हैं... तो नींद भगाने के लिए क्या किया जाए....? कोरियोग्राफर को बुलाकर डांस किया जाए !!! आखिर इस सुंदर घाघरे में एक रील तो बनता है। प्लीज मेरे डांस को जज मत कीजिएगा।" 

विज्ञापन

Anupamaa: Anupamaa aka Rupali ganguli dance video goes viral
 अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
रुपाली का दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इसपर अपनी प्रतीक्रियां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैम मस्त टाइम पास है।" अन्य यूजर ने कमेंट किया, "आपको कौन जज कर सकता है, रुपाली मैम।" वहीं रुपाली के एक प्रशंसक ने लिखा, "आप बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं..आपकी क्या ही तारीफ करूं?" 

Anupamaa: Anupamaa aka Rupali ganguli dance video goes viral
अनुपमा - फोटो : twitter

'अनुपमा' में आ रहे लगातार ट्विस्ट 
टीआरपी की सूची में टॉप पोजीशन मेंटेन करने के लिए 'अनुपमा' के मेकर्स रोजाना शो में नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। इस समय शो में अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी दिखाई जा रही है, जिसे मेकर्स ने अब शादी का नाम देने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed