Anupamaa: अनुपमा पूरी करेगी देविका की अधूरी ख्वाहिशें, शुरू होगा दोस्ती का नया सफर
Anupamaa Serial Update: सीरियल ‘अनुपमा’ में एक नया ट्रैक देखने को मिल रहा है। अनुपमा को जब दोस्त देविका के कैंसर के बारे में पता चलता है तो वह टूट जाती है। अब वह देविका की अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करना चाहती है। जानिए, सीरियल ‘अनुपमा’ से जुड़ा अपडेट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपाली गांगुली सीरियल ‘अनुपमा’ में लीड रोल निभाती हैं। सीरियल एक आम गृहिणी अनुपमा की कहानी है, जिसके रिश्तों और सपनों के ईद-गिर्द स्टोरी लाइन को बुना गया है। हाल ही में अनुपमा को अपनी दोस्त देविका के कैंसर से जूझने की बात पता चलती है। पहले वह इमोशनल होती है। लेकिन एक डायरी पढ़कर वह अपनी दोस्त के अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करना चाहती है।
अनुपमा को मिली देविका की बकेट लिस्ट वाली डायरी
सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में अनुपमा को एक डायरी मिलती है, जो देविका की है। उसमें देविका ने अपनी बकेट लिस्ट यानी ख्वाहिशों को लिखा है। वह जिंदगी भर इन ख्वाहिशों को पूरा नहीं कर पाई। लेकिन अनुपमा अब इन ख्वाहिशों को पूरा करना चाहती है। कैंसर से जूझ रही अपनी दोस्त देविका को वह हर खुशी देना चाहती है।
देविका हुई इमोशनल
जब अनुपमा सबके सामने देविका की बकेट लिस्ट पूरी करने की बात करती है तो देविका इमोशनल हो जाती है। अनुपमा कहती है, ‘देविका, मैं तेरी बकेट लिस्ट पूरी करूंगी। कोई प्लानिंग नहीं, कोई बुकिंग नहीं, बस ऐसी ही सफर पर निकल जाएंगे।’ इस काम में घर के कई सदस्य भी अनुपमा का साथ देंगे।
फिर टीआरपी लिस्ट में टॉप पर 'अनुपमा'
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ। अपने फैमिली ड्रामा के कारण ही यह टीआरपी चार्ट में अक्सर टॉप रहता है। इस सीरियल को टीवी पर टेलीकास्ट होते हुए पांच साल हो चुके हैं। सीरियल में अब तक कई लीप आ चुके हैं।