फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Anupama actress Rupali ganguly sent legal notice to stepdaughter Esha Verma seek 50 crores compensation

Rupalii Ganguly: सौतेली बेटी के आरोपों पर रूपाली गांगुली का जवाब, मानहानि का मुकदमा कर 50 करोड़ का मुआवजा ठोका

Tue, 12 Nov 2024 12:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Nov 2024 12:43 AM IST
सार

रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी ईशा वर्मा के लगातार दिए जा रहे बयानों के बाद उन्हें कानून नोटिस भेजा है। मानहानि के लिए अभिनेत्री ने 50 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Anupama actress Rupali ganguly sent legal notice to stepdaughter Esha Verma seek 50 crores compensation
रुपाली गांगुली, ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- रुपाली गांगुली, ईशा वर्मा

विस्तार

अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा से  50 करोड़ का मुआवजा मांगा है। अभिनेत्री ने उनके चरित्र और निजी जीवन को लगातार बदनाम करने के लिए यह कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस रूपाली गांगुली की वकील सना रईस खान की ओर से भेजा गया है।

विज्ञापन

Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी ने शुरू की 'धड़क 2' की शूटिंग, फिल्म के सेट से सामने आई पहली झलक

विज्ञापन

इस वजह से भेजा नोटिस

नोटिस में कहा गया है कि ईशा की बातों से रूपाली गांगुली को मानसिक आघात पहुंचा है, जिसकी वजह से उन्हें चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। साथ ही, नोटिस में यह भी कहा गया है कि इन आरोपों से उन्हें सेट पर अपमानित किया गया और इसी वजह से अभिनेत्री के हाथ से कई पेशेवर अवसर भी निकल गए। इस कानूनी नोटिस में यह भी कहा गया है कि रूपाली इस मामले में चुप्पी बनाए रखना चाहती थीं, लेकिन  जिस तरह से उनके और अश्विन वर्मा के 11 वर्षीय बेटे को घसीटा गया, उसके कारण उन्हें मानहानि का नोटिस भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में बिना शर्त माफी की मांग

रूपाली ने अपने वकील के माध्यम से 50 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है, जिसे उनकी सौतेली बेटी को चुकाना होगा। उन्होंने तुरंत बिना शर्त सार्वजनिक माफी की भी मांग की है। ऐसा न करने पर उन्होंने ईशा को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।


रूपाली ने की थी ईशा के करियर को संवारने की कोशिश

नोटिस में यह स्पष्ट किया गया कि रूपाली गांगुली और अश्विन वर्मा एक दूसरे को 12 वर्षों से जानते हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि ईशा की मां के तलाक के पहले से वह अश्विन को जानती थीं। इसमें यह भी कहा गया कि रूपाली ने अश्विन के साथ मिलकर ईशा को फोटोशूट के अवसर प्रदान किए। साथ ही, उनके लिए ऑडिशन के लिए विशेष व्यवस्था की, ताकि मनोरंजन इंडस्ट्री में उन्हें करियर बनाने में मदद मिल सके।
Samantha: इस बीमारी से पीड़ित हैं सामंथा, वरुण धवन बोले, 'सेट पर हो गई थीं बेहोश, ऑक्सीजन टैंक मंगवाना पड़ा'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed