Ankita Lokhande: 'मेरी आत्मा तब भी तुम्हें खोजेगी', अंकिता लोखंडे ने शेयर किया विक्की के साथ रोमांटिक वीडियो
Viral Video: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं। आज अंकिता ने पति विक्की के साथ एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और साथ ही इस पोस्ट के साथ एक गाना भी टैग किया है।
विस्तार
अंकिता ने आज इंस्टाग्राम पर विक्की के साथ एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह विक्की का हाथ पकड़े रोमांटिक अंदाज में बीच किनारे बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा, 'अगले जन्म में भी, मैं तुम्हें पा लूंगी। अगर समय फिर से तय हो जाए, अगर नाम बदल जाए, अगर हम फिर से अजनबी हो जाएं - मेरी आत्मा तब भी तुम्हें खोजेगी। सितारों के माध्यम से, तूफानों के माध्यम से, जीवन भर के माध्यम से .. मैं तुम्हें हर रूप में हमेशा प्यार करूंगी।' इस पोस्ट के साथ अंकिता ने एक गाना भी टैग किया है - 'ऐ जिंदगी गले लगा ले।'
अंकिता की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'मैं तो बस उस खूबसूरत आवाज और गाने को सुन रहा था', एक और फैन ने लिखा, 'किसी की नजर ना लगे इस जोड़ी और प्यार को', एक और फैन ने लिखा, 'हमेशा साथ', एक और फैन ने लिखा, 'हमेशा साथ रहो और सदा।'
अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी कुकिंग रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ पति विक्की जैन भी कुकिंग करते हैं। दोनों के अलावा रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, निया शर्मा जैसे स्टार्स भी इस शो का हिस्सा हैं। इस शो को दर्शकों को खासा प्यार भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Nia Sharma: बैकलेस गाउन में निया शर्मा ने कराया हॉट फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा बवाल, फैंस बोले- सिजलिंग लुक